Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Mardaani 3 Advance Booking: 'बॉर्डर 2' की आंधी में 'मर्दानी 3' का हाल-बेहाल, बिके सिर्फ इतने टिकट्स

    3 days ago

    रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर वापस आ रही हैं. उनकी कॉप एक्शन फ्रेंचाइजी मर्दानी का तीसरा पार्ट रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होने वाली है और इसकी एडवांस बुकिंग 28 जनवरी से ओपन कर दी गई है. ताकि फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सके. मर्दानी फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्मों ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है ठीक वैसा ही पार्ट 3 से भी उम्मीद की जा रही है. मर्दानी 3 पर सनी देओल की बॉर्डर 2 का असर पड़ने वाला है क्योंकि ये बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और वीकेंड पर एक बार फिर धमाल मचा सकती है.

    रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है और इसकी बहुत ही कम टिकट्स अभी तक बिकी हैं. हालांकि फिल्म रिलीज होने में अभी एक दिन बाकी है. इसके पहले दो पार्ट ने भी अच्छी कमाई की थी.

    एडवांस बुकिंग में बिके इतने टिकट

    मर्दानी 3 की एडवांस बुकिंग के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक सिर्फ 2100 टिकट्स ही इंडिया में बिके हैं. जिससे फिल्म ने सिर्फ 5.6 लाख की कमाई की है. फिल्म के अब तक 1456 शोज लगे हैं. ये नंबर बढ़ भी सकता है. जैसे ही फिल्म की रिलीज पास आती है और शोज भी शामिल कर दिए जाते हैं ताकी टिकट्स जल्दी बिक सकें. 2019 में आई मर्दानी 2 ने पहले दिन 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी और इसने वर्ल्डवाइड 40 करोड़ कमाए थे.

    मर्दानी 3 की कमाई काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि फिल्म के रिव्यू कैसे होते हैं, क्योंकि अगर एडवांस बुकिंग कम भी हो तो अच्छे रिव्यू से स्पॉट बुकिंग के लिए जगह बन जाएगी. इस फिल्म को अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है.

    ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office: 'बॉर्डर 2' बनी तूफान, 6 दिन में ही दे दी 'धुरंधर' के पहले हफ्ते की कमाई को मात, जानें- कलेक्शन

    Click here to Read More
    Previous Article
    Hera Pheri 3: परेश रावल नहीं इस एक्टर की वजह से फिल्म हो रही है लेट, बाबू भैया ने किया खुलासा
    Next Article
    Border 2 Box Office: 'बॉर्डर 2' बनी तूफान, 6 दिन में ही दे दी 'धुरंधर' के पहले हफ्ते की कमाई को मात, जानें- कलेक्शन

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment