Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Border 2 Box Office: 'बॉर्डर 2' बनी तूफान, 6 दिन में ही दे दी 'धुरंधर' के पहले हफ्ते की कमाई को मात, जानें- कलेक्शन

    3 days ago

    'बॉर्डर 2' साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. जब मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज़ किया तो फ़िल्म ने काफी चर्चा बटोरी थी और अब, जब फिल्म बड़े पर्दे पर आ गई है, तो इसने दर्शकों का दिल जीत लिया है. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित और सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर, बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी  है. हालांकि, चार दिनों तक धमाकेदार परफॉर्म करने के बाद, 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन में 5वें दिन तेज़ी से गिरावट आई और 6वें दिन यह गिरावट और भी ज़्यादा हो गई. बावजूद इसके इस फिल्म ने बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर को मात दे दी है. 

    'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट
    सनी देओल की वॉर ड्रामा ने अच्छे आंकड़ों के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी. बॉर्डर 2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ रुपये था, जिससे दर्शकों को उम्मीद थी कि फ़िल्म अगले तीन दिनों में बड़ा कलेक्शन करेगी और यही हुआ. इसकी ओपनिंग वीकेंड की कमाई 180 करोड़ रुपये रही.  हालांकि, बॉर्डर 2 के चौथे और पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई. बता दें कि 'बॉर्डर 2' ने 30 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन इसने 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़, चौथे दिन 59 करोड़ और पांचवें दिन 20 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के छठे दिन 13 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 213 करोड़ रुपये हो गया है. 

    'बॉर्डर 2' ने धुरंधर के पहले हफ्ते के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
    'बॉर्डर 2' की कमाई में छठे दिन बेशक गिरावट दर्ज की गई. लेकिन इस फिल्म ने एक बार फिर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' को धोबी पछाड़ दी है. बता दें कि 'बॉर्डर 2' ने महज 6 दिनों में 'धुरंधर' के पहले हफ्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.  जहां 'बॉर्डर 2'की 6 दिनों की कमाई 213 करोड़ रुपये है तो वहीं 'धुरंधर' ने पहले हफ्ते में 207 करोड़ कमाए थे. यानी 'बॉर्डर 2'ने 'धुरंधर' को 6 करोड़ से मात दी है. 

    'बॉर्डर 2' स्टार कास्ट
    'बॉर्डर 2' में सनी देओल ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं 1997 की क्लट क्लासिक 'बॉर्डर' के इस सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में हैं. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म में फीमेल लीड में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा है. ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    Mardaani 3 Advance Booking: 'बॉर्डर 2' की आंधी में 'मर्दानी 3' का हाल-बेहाल, बिके सिर्फ इतने टिकट्स
    Next Article
    Border 2 BO Day 6: ‘बॉर्डर 2’ ने छठे दिन भी किया धमाका, शाहरुख खान की दो फिल्मों को दी मात, जानें- टोटल कलेक्शन

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment