Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ‘मेरे बयान को गलत समझा गया’:विक्रांत मैसी ने 'रिटायरमेंट पोस्ट' पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं इमोशनल बर्नआउट से गुजर रहा था

    4 days ago

    एक्टर विक्रांत मैसी ने दिसंबर 2024 में फिल्मों से ब्रेक लेने के अपने ऐलान पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि वह मेंटल और इमोशनल बर्नआउट से गुजर रहे थे और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। रिटायरमेंट का उनका कोई इरादा नहीं था। टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने कहा कि उनका बयान गलत तरीके से समझ लिया गया। उन्होंने कहा, “X (ट्विटर) पर शब्दों की लिमिट होती है। मैंने उन्हीं शब्दों में पूरी बात बताने की कोशिश की, लेकिन सब कुछ लोगों तक नहीं पहुंच पाया। कई बातें गलत समझ ली गईं। मैं सिर्फ ब्रेक लेना चाहता था। उस वक्त मैं काफी ज्यादा थक चुका था।” ब्रेक के दौरान विक्रांत मैसी ने क्या किया इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया कि ब्रेक के दौरान विक्रांत मैसी ने अपने काम पर दोबारा नजर डाली। उन्होंने अपनी सभी फिल्मों को देखा और समझने की कोशिश की कि वह खुद को कैसे बेहतर बना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार को प्राथमिकता दी और खासतौर पर अपने बेटे के साथ ज्यादा वक्त बिताया, जिसे वह लगातार शूटिंग की वजह से मिस कर रहे थे। यह ब्रेक उनके लिए खुद को फिर से तरोताजा करने और फोकस लौटाने का समय था। विक्रांत ने कहा कि एक कलाकार सिर्फ लंबे शूटिंग शेड्यूल से नहीं थकता, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी पूरी तरह खुद को झोंक देता है। किसी किरदार को निभाने में कलाकार अपनी सारी एनर्जी लगा देता है, जिससे थकान होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि एक साल में चार फिल्मों की शूटिंग करना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने ‘12th फेल’, ‘साबरमती एक्सप्रेस’ और ‘सेक्टर 26’ का जिक्र करते हुए कहा कि वह इन फिल्मों के लिए आभारी हैं, लेकिन एक ही साल में इतनी फिल्में करना आसान नहीं होता। 7 महीने के ब्रेक में क्या बदला विक्रांत मैसी ने बताया कि इस ब्रेक के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनकी हाल की फिल्मों में उनकी एक्टिंग में ज्यादा नया नहीं दिख रहा था। इसी वजह से उन्होंने खुद पर काम करने और नए सिरे से शुरुआत करने का फैसला किया। इसके साथ ही वह अपने बेटे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म उस समय हुआ था, जब वह लगातार काम कर रहे थे। बेटे के कई अहम पल उन्होंने सिर्फ वीडियो में देखे, जो उनकी पत्नी भेजती थीं। जब उनके बेटे ने पहली बार “पापा” कहा और वह वहां मौजूद नहीं थे, तो उन्हें बहुत अफसोस हुआ। यही अहसास उन्हें समझा गया कि काम हमेशा रहेगा, लेकिन ऐसे पल दोबारा नहीं आते। वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रांत के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। वह जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ में नजर आएंगे, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी भी हैं। यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह ‘मुसाफिर कैफे’ नाम की वेब सीरीज में भी दिखाई देंगे, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि यह सीरीज विक्रांत के लिए बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू भी है। इस सीरीज की स्ट्रीमिंग डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    फिल्म पेड्डी के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ ने बनाया रिकॉर्ड:मूवी की रिलीज से पहले ही यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए
    Next Article
    मर्दानी 3 में विलेन बनीं अम्मा बोलीं:रानी मुखर्जी नहीं, शिवानी रॉय सामने थीं, एक्ट्रेस की एक बात दिल में रह गई

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment