Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर, यूपी में इस दिन होगी परीक्षा

    1 day ago

    उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. लंबे समय से उम्मीदवार इस परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे. अब आयोग ने साफ कर दिया है कि लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा. इस बार परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं, इसलिए प्रतियोगिता भी काफी कड़ी रहने वाली है जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं, उन्हें अब अपनी तैयारी को और मजबूत करना होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि लेखपाल भर्ती के लिए यूपी में किस दिन परीक्षा होगी. 

    इस दिन होगी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा

    उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7996 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. आयोग ने बताया है कि परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी यानी उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अब उम्मीदवार अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने में जुट गए हैं. 

    लाखों उम्मीदवारों के बीच होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा

    इस भर्ती प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा रहने वाली है. आयोग ने कुल 3.66 लाख उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चुना है. इतने बड़े स्तर पर उम्मीदवारों के शामिल होने से साफ है कि इस बार परीक्षा में सफलता हासिल करना आसान नहीं होगा. इसलिए उम्मीदवारों को बेहतर रणनीति के साथ तैयारी करनी होगी.

    पीईटी स्कोर के आधार पर हुआ उम्मीदवारों का चयन

    मुख्य परीक्षा के लिए जिन 3.66 लाख अभ्यर्थियों को चुना गया है, उनका चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET के अंकों के आधार पर किया गया है. PET परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे. अब तारीख घोषित होने के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा. 

    अलग-अलग वर्गों के लिए तय किए गए पद

    लेखपाल भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं. सामान्य वर्ग के लिए 3205 पद रखे गए हैं. वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 2158 पद तय किए गए हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद हैं. अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1679 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 160 पद निर्धारित किए गए हैं. 

    यह भी पढ़ें - UPSC CSE क्लियर होते ही क्या तुरंत नौकरी जॉइन कर लेते हैं कैंडिडेट्स, जानें क्या है पूरा प्रोसेस?

    परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न में किया गया बदलाव

    इस बार आयोग ने परीक्षा के सिलेबस में कुछ बदलाव भी किए हैं. पहले की तरह गणित का विषय अब परीक्षा में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि डेटा इंटरप्रिटेशन (DI) को रखा गया है, जिसमें 10 अंकों के 10 सवाल पूछे जाएंगे. इसके अलावा कंप्यूटर और आईटी से जुड़े प्रश्न 15 अंकों के होंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान से 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे. हिंदी विषय का भार भी पहले की तुलना में कम कर दिया गया है. पहले हिंदी 25 अंकों की होती थी, लेकिन अब इसे घटाकर 10 अंक कर दिया गया है. ग्राम्य समाज से जुड़े प्रश्नों का वेटेज भी कम कर दिया गया है और अब इससे केवल 5 अंक के सवाल पूछे जाएंगे. 

    कैसे होगा चयन और कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट

    इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे. साथ ही इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, यानी गलत जवाब देने पर अंक काटे जाएंगे. परीक्षा के बाद आयोग नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा. उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. 

    यह भी पढ़ें - बंद होने वाली है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एप्लीकेशन विंडो, नौकरी पाने के लिए 13 मार्च तक करें अप्लाई

    Click here to Read More
    Previous Article
    AC में गैस भरवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, गड़बड़ हुई तो नहीं होगी कूलिंग, गर्मी में निकलेगा पसीना
    Next Article
    Optical Illusion: जंगल की इस तस्वीर में छिपा है 12 नंबर, 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो मान जाएंगे आपकी नजर है तेज

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment