Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    AC में गैस भरवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, गड़बड़ हुई तो नहीं होगी कूलिंग, गर्मी में निकलेगा पसीना

    1 day ago

    AC Gas Filling Tips: गर्मी के दस्तक देते ही लोगों को AC की याद आ गई है. अभी भले ही AC चलाने की जरूरत नहीं पड़ रही है, लेकिन सर्विस के लिए यह सही समय है. कूलिंग के लिए AC में गैस की जरूरत होती है. कुछ तरीकों से AC में गैस लीकेज का आसानी से पता लगाया जा सकता है. वहीं अगर आपको AC में लीकेज या किसी दूसरे कारण से गैस रिफिल करवानी पड़े तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

    गैस रिफिल के समय ये बातें रखें याद

    AC में गैस रिफिल करवाने से पहले यह देख लें कि इसमें किस टाइप की गैस आएगी. AC की आउटर यूनिट पर आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी. इसलिए टेक्नीशियन को पहले ही बता दें कि आपकी AC में किस टाइप की गैस की जरूरत है. अगर गलत टाइप की गैस भरी जाएगी तो यह AC को जल्दी खराब कर सकती है. इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें.

    सही मात्रा भी है जरूरी

    AC को ठीक तरीके से काम करने के लिए निश्चित मात्रा में गैस की जरूरत होती है. अगर इससे कम गैस भरी जाएगी तो यह कूलिंग नहीं देगी. इसलिए टेक्नीशियन को पूरी मात्रा में गैस भरने को कहें. टेक्नीशियन के कहे पर भरोसा न करें और आप खुद भी इसकी जांच कर सकते हैं कि कितनी गैस भरी गई है. इसलिए गैस भरने से पहले और बाद में कैन का वजन कर लें. इससे आपको पता चल जाएगा कि कितनी गैस भरी गई है.

    गैस में न हो मिलावट

    अगर गैस में मिलावट होगी तो यह AC को खराब कर सकती है. इसलिए हमेशा गैस रिफिल करवाने से पहले उसकी प्योरिटी को जांच लें. इसके लिए हमेशा सीलबंद कैन से ही AC में गैस रिफिल करवाएं. अगर कोई टेक्नीशियन अपने सिलेंडर से गैस भरने की बात कहे तो उसे इनकार कर दें. इसमें मिलावट हो सकती है. इसलिए हमेशा टेक्नीशियन को कैन से ही गैस भरने को कहें. 

    ये भी पढ़ें-

    नया फोन लेना है तो इस हफ्ते शुरू होगी इन नए स्मार्टफोन्स की बिक्री, लिस्ट में iPhone 17e भी शामिल

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्या आपका मोबाइल या लैपटॉप चार्जर भी दिन-रात प्लग में लगा रहता है? जानिए इससे कितना बड़ा नुकसान हो सकता है
    Next Article
    लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर, यूपी में इस दिन होगी परीक्षा

    Related टेक्नोलॉजी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment