Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: रणविजय को उसकी औकात दिखाएगा मिहिर, वृंदा के सामने फूटेगा अंगद का भांडा

    1 day ago

    स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में जबसे 6 साल का लीप दिखाया गया है, मेकर्स ने शो की कहानी  नए ट्विस्ट एंड टर्न दे दिए हैं. दर्शकों को और भी ज्यादा मजा आने लगा है शो देखने में. हाल ही में देखने को मिला कि तुलसी को बचाने के चक्कर में मिहिर को चोट लग जाती है.

    मिहिर की सर्जरी होती है और अब वो लगभग ठीक हो चुका है. अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मिहिर घर जाने को कहता है लेकिन नॉयना उसे अस्पाल में रहने के लिए कहती है. फिर भी मिहिर कहता है कि नहीं अब उसे घर जाना है और वो चला जाता है.

    इस दौरान पार्थ उसे बताता है कि जहां आपके ऊपर आलमारी गिरी थी, वहीं से एक घड़ी मिली है. पार्थ उस घड़ी को मिहिर को दिखाता है. घड़ी देख मिहिर को कुछ याद आता है, जो आप अपकमिंग एपिसोड में देखेंग.दूसरी तरह शो में देखने को मिल रहा है कि मुन्नी और ऋतिक एक बार फिर से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं.

    मुन्नी को बचाएगा ऋतिक

    दोनों मिलते हैं और पुरानी बातें याद कर रहे होते हैं. इस दौरान मुन्नी को ऋतिक एक साड़ी देता है और कहता है कि वेलेंटाइन डे पर इसे ही पहनना.ऋतिक और मुन्नी की बातें राहुल चुपचाप सुन रहा होता है. इसी दौरान कुछ कॉर्टून मुन्नी के ऊपर गिरने वाले होते हैं और ऋतिक उसे बचा लेता है.

    इस दौरान दोनों के बीच रोमांटिक सीन देखने को मिलेगा. राहुल ये सब देख दुखी हो रहा होता है. ऋतिक और मुन्नी के अलावा शो में एक और लव स्टोरी शुरू होने जा रही है, जो वैष्णवी और पार्थ की है.दोनों की नोकझोंक जल्द ही प्यार में बदल जाएगी.अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि वृंदा के हाथ कुछ पेपर्स लगने वाले हैं.

    ये वहीं, पेपर्स हैं, जिसके जरिए अंगद अपने शेयर्स रणविजय के नाम करने वाला है. क्योंकि, अब रणविजय अंगद के गुस्से का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन, वृंदा उसको ऐसा करने से रोकने वाली है. अंगद की सच्चाई के बारे में जाकर वृंदा बुरी तरह से टूट जाएगी. इतना ही नहीं वो इस बारे में जल्द ही तुलसी को भी बताएगी.

    ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: प्रेरणा के साथ एक रात बीताएगा प्रेम, फिर शुरू होगी अनुपमा-वनराज की कहानी? शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

    Click here to Read More
    Previous Article
    TV TRP Report: 'नागिन' ने 'तुलसी' से लेकर 'अनपुमा' तक का छिना ताज, बना नंबर 1 शो, जानें- टॉप 10 में की लिस्ट
    Next Article
    Anupama Spoiler: प्रेरणा के साथ एक रात बीताएगा प्रेम, फिर शुरू होगी अनुपमा-वनराज की कहानी? शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment