Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    क्या आपके खाते में भी नहीं आ रही मंईया सम्मान योजना का पैसा, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

    13 hours ago

    मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक जरूरी योजना है, जिसे राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. इस योजना की शुरुआत साल 2024 में हेमंत सोरेन की सरकार ने की थी. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. इस योजना से लाखों महिलाओं को फायदा मिल रहा है, लेकिन हाल के दिनों में कई महिलाओं की शिकायत है कि उनके खाते में पैसा नहीं आ रहा है या उनका नाम सूची से हटा दिया गया है.

    कुछ महिलाओं को यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं. अगर आप भी सोच रही हैं कि कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया या आपके खाते में पैसा क्यों नहीं आ रहा, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप बहुत ही आसान तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं.

    क्यों जरूरी है स्टेटस चेक करना?

    ग्रामीण इलाकों में कई महिलाएं स्मार्टफोन या इंटरनेट का ज्यादा यूज नहीं करतीं, कुछ महिलाओं को बैंक मैसेज पढ़ने में भी दिक्कत होती है. इसलिए कई बार पैसा खाते में आने के बाद भी जानकारी नहीं मिल पाती, या अगर पैसा नहीं आया तो उसका कारण पता नहीं चल पाता है. स्टेटस चेक करने से आपको आपका नाम योजना की सूची में है या नहीं, आपका आवेदन मंजूर हुआ है या नहीं, आपका खाता सक्रिय है या नहीं और आपके खाते में पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं या नहीं जैसी जानकारी मिल जाएगी. 

    मोबाइल से ऐसे करें मंईया सम्मान योजना का स्टेटस चेक

    1. आप अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही स्टेटस देख सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउजर में योजना कीआधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in खोलें.

    2. वेबसाइट खुलने पर बाईं तरफ आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे. जिसमें Operator Login और Official Login शामिल हैं.

    3. अगर आप खुद लॉगिन नहीं कर पा रहीं, तो नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) जाएं. वहां का ऑपरेटर अपने आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करेगा.

    4. लॉगिन करने के बाद Status Check का ऑप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.

    5. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आप लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर या आधार नंबर में से कोई एक जानकारी भर सकती हैं. 

    6. जानकारी भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. 

    7. OTP दर्ज करते ही आपके आवेदन और खाते की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी. इस तरह आप आसानी से जान सकती हैं कि आपका पैसा क्यों नहीं आ रहा या आपका आवेदन किस स्थिति में है. 

    अगर मोबाइल से चेक नहीं कर पा रहीं तो क्या करें?

    अगर आपको वेबसाइट चलाने में परेशानी हो रही है, तो आप दो आसान तरीके अपना सकती हैं, अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर स्टेटस चेक करवा सकती हैं.  योजना की हेल्पलाइन संख्या 1800 890 0215 पर फोन करके भी पूरी जानकारी ली जा सकती है. वहां से आपको सही कारण और समाधान बताया जाएगा. 

    यह भी पढ़ें - पीएम राहत योजना के तहत किन लोगों का मुफ्त होता है इलाज, जानें नियम व शर्तें

    Click here to Read More
    Previous Article
    'लॉलीपॉप' अश्लील तो 'मुन्नी बदनाम' क्या? भोजपुरी पर सवाल उठा तो भड़के पवन सिंह
    Next Article
    South Point School Scam: সাউথ পয়েন্ট স্কুলের তহবিল থেকে কোটি কোটি টাকা নয়ছয়! পরিবারের অ্যাকাউন্টে ট্রান্সফার

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment