Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'कौन है फोटो वाला, आ जाओ...', 1100 करोड़ के मालिक विराट कोहली ने खुद बुलाकर फैंस के साथ खिंचवाई फोटो; वीडियो वायरल 

    4 days ago

    भारतीय टीम इन दिनों 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) खेल रही है. कोहली ने 2012 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप खेला. उन्होंने पिछले यानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. वहीं 2026 के टी20 टूर्नामेंट के बीच किंग कोहली को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. 

    इस दौरान कोहली ने सबका दिल जीत लिया. दरअसल कोहली ने खुद फैंस को बुलाकर फैंस के साथ फोटो खिंचवाई. कथित तौर पर तकरीबन 1100 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के आदमी का इस तरह से फैंस को बुलाकर फोटो क्लिक करवाना वाकई दिलचस्प है. भारतीय बल्लेबाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस को फोटो के लिए बुला रहे हैं. 

    'कौन है फोटो वाला, आ जाओ'

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से निकलने के बाद कोहली अपना बैग पकड़ाते हैं. इसके बाद वह कहते हैं, "कौन है फोटो वाला? आ जाओ." इसके आगे वह कहते हैं, "आराम से-आराम से." फिर कोहली फैन को बुलाकर फोटो क्लिक करवाते हैं. विराट के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो को कई लोग लाइक कर चुके हैं. इसके अलावा कुछ लोगों ने कमेंट भी किए. 

    कोहली का पिछला मैच 

    बात करें कोहली के पिछले मुकाबले की, तो वह साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें उनका बल्ला खूब गरजा था. तीन वनडे में विराट ने क्रमश: 93, 23 और 124 रनों की पारियां खेली थीं. इस सीरीज से पहले उन्होंने दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मैच खेले थे. 

    भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध

    गौरतलब है कि मौजूदा वक्त में विराट कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं. बात करें उनके वनडे करियर की, तो अब तक कोहली ने 311 वनडे मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 299 पारियों में बैटिंग करते उन्होंने 14797 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 54 शतक और 77 अर्धशतक निकले हैं. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs NAM: क्या आज नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? जानें क्या है प्लेइंग इलेवन में ताजा अपडेट
    Next Article
    Sri Lanka vs Oman Highlights: श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, ओमान को बुरी तरह रौंदा

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment