Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कम चलती है आईफोन की बैटरी? iOS 27 अपडेट में मिलेगा बड़ा बूस्ट, चार्जिंग का झंझट हो जाएगा कम

    4 days ago

    अगर आप आईफोन की कम बैटरी लाइफ से परेशान हैं तो जल्दी ही इस परेशानी का समाधान आने वाला है. दरअसल, ऐप्पल iOS 27 अपडेट में कुछ ऐसे बदलाव करने जा रही है, जिससे आईफोन की बैटरी लंबा चलेगी और इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट भी कम होगा. जून में इस अपडेट की पहली झलक दिखाई जाएगी और सितंबर में इसे रोलआउट कर दिया जाएगा. इस अपडेट की एक और हाईलाइट सिरी 2.0 रहने वाली है.

    एआई और बैटरी लाइफ पर होगा iOS 27 का फोकस

    iOS 27 का पहला फोकस एआई को लेकर होगा. इस अपडेट में चैटबॉट-स्टाइल सिरी देखने को मिल सकता है, जो चैटजीपीटी और जेमिनी की तरह काम करेगा. इसके अलावा कंपनी iOS में भी बड़ा बदलाव करने जा रही है. दरअसल, पिछले कुछ सालों से iOS में लेगेसी कोड और फीचर्स आदि के कारण कई कॉम्प्लेक्स लेयर्स एड हो गई हैं. अपकमिंग अपडेट में ऐप्पल इसे रीसेट करना चाहती है. 

    कैसे बढ़ेगी बैटरी लाइफ?

    एक ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐप्पल की टीम पुराने कोड को हटाते हुए मौजूदा फीचर्स को रीराइट कर रही है और ऐप्स की एफिशिएंसी बढ़ाने पर काम कर रही है. इससे ऑपरेटिंग सिस्टम फास्ट और ज्यादा रिस्पॉन्सिव होगा. साथ ही इंटरफेस में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इससे बैकग्राउंड एक्टिविटीज कम कम होगी और पावर मैनेजमेंट बेहतर होगा. कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को Rave नाम दिया है और इसके तहत एफिशिएंसी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे बैटरी लाइफ बढ़ेगी.

    सिरी का नया वर्जन भी होगा रोल आउट

    बैटरी इंप्रूवमेंट के साथ-साथ iOS 27 के साथ नए सिरी को भी रोल आउट किया जा सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इसे रोल आउट करने में ऐप्पल और ज्यादा समय ले सकती है, लेकिन कंपनी ने इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि सब कुछ उम्मीदों के मुताबिक चल रहा है और 2026 में नया सिरी देखने को मिलेगा. 

    ये भी पढ़ें-

    एआई के गॉडफादर की डराने वाली चेतावनी, कहा- इंसान के कंट्रोल से बाहर हो रही यह टेक्नोलॉजी, जल्द कुछ करने की जरूरत

    Click here to Read More
    Previous Article
    वेबसाइट की कुकीज को बिना Accept या Reject किए ही कर देते हैं बंद? जानिए ये चालाकी आपको कितनी महंगी पड़ सकती है
    Next Article
    एकदम धांसू होगा Galaxy S26 Ultra, लीक हुए फीचर्स के अलावा मिल सकती हैं ये बड़ी अपग्रेड्स

    Related टेक्नोलॉजी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment