Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    झारखंड में सरकारी नौकरी का मौका, पॉलिटेक्निक संस्थानों में लेक्चरर भर्ती, जानें हर जानकारी

    1 week ago

    झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर के 355 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. यह नियुक्ति उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

    लेक्चरर बनने के लिए आपको संबंधित विषय में पढ़ाई पूरी करनी जरूरी है. साथ ही आपके अंकों के आधार पर आपको अतिरिक्त नंबर दिए जाएंगे. अगर ग्रेजुएशन में 60% या उससे ज्यादा अंक हैं तो 15 नंबर मिलेंगे.

    55% से 60% के बीच हैं तो 10 नंबर मिलेंगे. 45% से 55% के बीच हैं तो 5 नंबर मिलेंगे. अगर पोस्ट ग्रेजुएशन में 60% या ज्यादा हैं तो 20 नंबर मिलेंगे.55% से 60% के बीच हैं तो 15 नंबर मिलेंगे. आरक्षित वर्ग के लिए 50% से ऊपर पर भी 15 नंबर मिल सकते हैं. एम.फिल. करने पर अधिकतम 7 नंबर मिलेंगे.

    पीएचडी करने पर 15 नंबर मिलेंगे. अगर आपने NET/JET या JRF पास किया है तो 10 से 15 नंबर मिलेंगे. इंजीनियरिंग वालों के लिए GATE स्कोर के अनुसार 7.5 से 15 नंबर मिलेंगे. रिसर्च पेपर, पढ़ाने का अनुभव और पुरस्कार के लिए भी अलग से नंबर मिलेंगे. इंटरव्यू के लिए 20 नंबर तय हैं.

    उम्र सीमा 

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है.आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आपकी पढ़ाई और उपलब्धियों के नंबर जोड़े जाएंगे.फिर लिखित परीक्षा या GATE/NET स्कोर देखा जाएगा.अंत में इंटरव्यू होगा.

    आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

    इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईबीसी वर्ग के लिए 600 रुपये,झारखंड के एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का शुल्क लगेगा, वहीं 40% से ज्यादा दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा.

    इतनी मिलेगी सैलरी

    चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर 9A के तहत   56,100 से 1,77,500 रुपये तक रहेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

    ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    1. सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
    2. अब उम्मीदवार OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करें.
    3. अपनी जानकारी, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
    4. पॉलिटेक्निक लेक्चरर 2026 लिंक पर क्लिक करें.
    5. फॉर्म भरें और फीस जमा करें.
    6. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें.

    यह भी पढ़ें - असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 390 पद; जानें कितनी मिलेगी सैलरी

    Click here to Read More
    Previous Article
    लैपटॉप हो रहा है आग की तरह गर्म? जानिए कूलिंग पैड के 5 बड़े फायदे, वरना हो सकता है भारी नुकसान
    Next Article
    10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, RRB ग्रुप D में बंपर भर्ती,जानें पूरी डिटेल

    Related नौकरी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment