Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    इस कंपनी के आईपीओ पर निवेशकों का भरोसा; एंकर राउंड में जुटाए 1249 करोड़, LIC से लेकर मॉर्गन स्टेनली तक ने लगाया दांव

    5 days ago

    Fractal Analytics IPO: आईपीओ बाजार में लगातार बढ़ती हलचल के बीच फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने लिस्टिंग से पहले ही निवेशकों का मजबूत भरोसा हासिल कर लिया है. कंपनी अपने आईपीओ से पहले ही एंकर निवेशकों से 1,249 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही हैं. यह रकम 900 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर 52 एंकर निवेशकों को 1,38,69,499 इक्विटी शेयर आवंटित करके जुटाई गई है.

    इस एंकर राउंड में LIC, देश के बड़े म्यूचुअल फंड्स और मॉर्गन स्टेनली व गोल्डमैन सैक्स जैसे वैश्विक संस्थानों की भागीदारी ने इस आईपीओ को बाजार में खास चर्चा का विषय बना दिया है. आइए जानते हैं, इस आईपीओ से संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में.....

    बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों ने लगाया दांव

    फ्रैक्टल एनालिटिक्स के एंकर राउंड में कई बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली है. इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), HDFC लाइफ इंश्योरेंस, SBI लाइफ इंश्योरेंस, भारती AXA लाइफ इंश्योरेंस और एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस शामिल है.

    आमतौर पर इन संस्थागत निवेशकों की भागीदारी को लंबे समय के भरोसे के संकेत के रूप में देखा जाता है. जिससे आईपीओ को लेकर बाजार का रुझान और पॉजिटिव होता है.

    वैश्विक निवेशकों ने दिखाई रुचि

    फ्रैक्टल एनालिटिक्स के एंकर राउंड में कई अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की भागीदारी भी देखने को मिली है. इसमें मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट फंड्स और गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप जैसे बड़े वैश्विक संस्थागत निवेशक ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है.

    इसके अलावा अशोका व्हाइटओक इमर्जिंग मार्केट्स फंड्स, जुपिटर ग्लोबल फंड, फ्लुमेन इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, ऑप्टिमिक्स होलसेल ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट्स शेयर ट्रस्ट, नियो प्राइम फंड और नियो सेकंडरीज फंड जैसे अन्य विदेशी निवेशकों ने भी इस इश्यू में अपनी रुचि दिखाई हैं.

    9 फरवरी से निवेशक लगा सकेंगे दांव

    फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ निवेशकों के लिए सोमवार, 9 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. निवेशक बुधवार, 11 फरवरी तक कंपनी पर अपना दांव लगा सकते हैं. कंपनी ने इस इश्यू के लिए 857 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर के बीच प्राइस बैंड तय किया है.

    कंपनी की ओर से शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये रखी गई है. वहीं, निवेशकों को न्यूनतम 16 शेयर के एक लॉट में आवेदन करना होगा.

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए 7 फरवरी को इन्हें खरीदने के लिए कितना करना होगा खर्च

    Click here to Read More
    Previous Article
    नियमित निवेश और धैर्य की ताकत; SIP कैसे बदल सकता है आपकी आर्थिक किस्मत, जानें स्मार्ट इन्वेस्टमेंट का तरीका
    Next Article
    1 लाख के इंवेस्टमेंट का बना 78 लाख रुपये, मल्टीबैगर रिटर्न देकर इस स्टॉक ने बदली निवेशकों की किस्मत

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment