Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    IND vs PAK के बाद दिल्ली पुलिस की ‘क्रिएटिव चेतावनी’, पाकिस्तान की हार पर यू-टर्न वाला तंज हुआ वायरल

    1 week ago

    भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ क्रिकेट का मैच नहीं होता, यह भावनाओं, जोश और सोशल मीडिया की जंग का भी बड़ा मंच बन जाता है. मैदान पर जहां टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया, वहीं मैच खत्म होते ही डिजिटल दुनिया में भी जश्न और चुटकुलों की बौछार शुरू हो गई. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने भी इस हाईवोल्टेज मुकाबले के बाद ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए पाकिस्तान की हार को जोड़ते हुए किया गया उनका पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया.

    पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी

    मैच के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ लिखा था “गलत जगह U-turn लोगे तो यूंही मुंह की खाओगे.” साथ में #RoadSafety, #INDvsPAK और #T20WorldCup2026 जैसे हैशटैग भी लगाए गए. यह पोस्ट साफ तौर पर एक क्रिएटिव अंदाज में सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए था, लेकिन भारत-पाक मैच के नतीजे से जोड़ने की वजह से इसने अलग ही रंग पकड़ लिया.

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी ले लिए मजे

    सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि “ऐसे ही जागरूकता फैलानी चाहिए.” कुछ ने कहा, “क्रिकेट का स्कोरबोर्ड और ट्रैफिक नियम दोनों में गलत चाल भारी पड़ती है.” वहीं भारतीय फैंस ने इसे भारत की जीत के जश्न का हिस्सा मानते हुए मजेदार मीम्स के साथ शेयर करना शुरू कर दिया.

    मैच के बाद पाकिस्तानी फैंस के सोशल मीडिया अकाउंट हुए सूने

    इसके अलावा जैसे ही मैच खत्म हुआ और टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की, सोशल मीडिया का पूरा नैरेटिव बदल गया. जिन पाकिस्तानी अकाउंट्स से मुकाबले से पहले लगातार पोस्ट आ रहे थे, वहां अचानक खामोशी छा गई. कई यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं “भाई नेटवर्क चला गया क्या?” तो किसी ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा, “मैच से पहले बहुत एक्टिव थे, अब सब साइलेंट मोड में.”

    पहले भी दिल्ली पुलिस ने किए हैं क्रिएटिव ट्विट

    दिल्ली पुलिस पहले भी अपने रचनात्मक और ट्रेंड से जुड़े पोस्ट्स के लिए जानी जाती रही है. फिल्मों, वेब सीरीज और बड़े इवेंट्स के संदर्भ में सुरक्षा संदेश देने का उनका अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है. इस बार भारत-पाकिस्तान मैच के बहाने सड़क सुरक्षा का संदेश देना लोगों को काफी पसंद आया है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    UPSC का फॉर्म भरते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सपना रह सकता है अधूरा; पहले पढ़ लें ये जरूरी सलाह
    Next Article
    Video: स्टेडियम से सीधे ट्रेंडिंग तक: कौन हैं आइरा रावत जिन पर अटक गई इंटरनेट की नजर?

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment