Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    IND vs PAK: भारत से हार बर्दाश्त नहीं कर पाया पाक फैन, गुस्से में तोड़ा टीवी, वीडियो वायरल

    3 days ago

    IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान में निराशा साफ नजर आ रही है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. हालांकि  मैच खत्म होने के बाद जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

    पाकिस्तानी फैन ने तोड़ा टीवी

    दरअसल, पाकिस्तान की हार से नाराज एक फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से में अपना टीवी तोड़ता नजर आ रहा है. भारत-पाकिस्तान मुकाबला लंबे समय बाद एक ही मंच पर खेला गया था, ऐसे में दोनों देशों के फैंस की भावनाएं भी चरम पर थीं. भारत की जीत के साथ ही पाकिस्तान के कुछ समर्थकों का गुस्सा इस तरह सामने आया.

    भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान 114 पर सिमटा

    मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. जवाब में पाकिस्तान की टीम दबाव में पूरी तरह बिखर गई और 18 ओवर में सिर्फ 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 44 रन की पारी खेलकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके.

    भारत की गेंदबाजी इस मुकाबले में बेहद असरदार रही. अक्षर पटेल ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. वहीं हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुन चक्रवर्ती ने भी दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को संभलने का मौका नहीं दिया.

    हेड-टू-हेड में भारत का दबदबा कायम

    इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है. टीम इंडिया लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में पहुंच गई है और ग्रुप ए में शीर्ष पर बनी हुई है.

    मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि अब वह पाकिस्तान को अलग नजरिये से नहीं देखते. उनके मुताबिक, टीम सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देती है और किसी भी मुकाबले को सामान्य मैच की तरह ही लेती है.

    पाकिस्तान पर बढ़ा दबाव

    हार के बाद पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि अमेरिका दूसरे नंबर पर है. ऐसे में आगे के मुकाबले पाकिस्तान के लिए बेहद अहम हो गए हैं.  

    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत से करारी हार के बाद ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ? पाकिस्तानी कोच ने किया बड़ा खुलासा
    Next Article
    भारत के बाद अगर नामीबिया से भी हारा पाकिस्तान तो क्या होगा? टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 क्वालीफिकेशन की गणित समझिए

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment