Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?

    1 day ago

    अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच आज चौथे दिन भी संघर्ष जारी है. पेंटागन से मिली जानकारी के अनुसार अगर अमेरिका अगले 10 दिनों तक ईरान पर हमले जारी रखता है तो उनके पास मिसाइलों का भंडार कम हो सकता है. यह ट्रंप के उस दावे को झूठ साबित करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका के पास अनलिमिटेड स्टॉक है. वह अनगिनत समय तक युद्ध लड़ सकते हैं.

    तेहरान पर सैन्य हमले के बाद धुएं का गुबार

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार दोपहर को पत्रकारों से कहा कि वे ईरान के साथ परमाणु वार्ता की प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं. उसके ही 3 घंटे बाद उन्होंने उस ऑपरेशन का आदेश दिया जिसमें ईरान के कई टॉप नेताओं को मार गिराया गया, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई सैन्य प्रमुख शामिल थे. ईरान ने जवाबी कार्रवाई में बहरीन, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और इराक में अमेरिकी ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया. 2 मार्च 2026 को राजधानी तेहरान पर सैन्य हमले के बाद धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दिया.

    गोला-बारूद की कमी का जिक्र

    अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन ने ट्रंप को सूचित किया है कि लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष में गोला-बारूद भंडार की भरपाई के लिए भारी लागत जैसे कई जोखिम शामिल हो सकते हैं. हालांकि, मंगलवार को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा कि ये भंडार अमेरिका को हमेशा युद्ध लड़ने में मदद कर सकते हैं.

    उन्होंने लिखा, 'मध्यम और उच्च मध्यम श्रेणी के अमेरिकी गोला-बारूद भंडार पहले कभी इतने उच्च या बेहतर नहीं रहे हैं जैसा कि मुझे आज बताया गया, हमारे पास इन हथियारों की लगभग असीमित आपूर्ति है. इनका उपयोग करके युद्ध 'हमेशा' और बहुत सफलतापूर्वक लड़े जा सकते हैं.' हालांकि ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान पर हमला चार से पांच हफ्तों तक जारी रखने की योजना है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह इससे कहीं अधिक समय तक चल सकता है.

    कौन से हथियार कम पड़ सकते हैं?

    अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक उस समय तक अमेरिकी भंडार में कुछ हथियार, विशेष रूप से इंटरसेप्टर मिसाइलें बहुत कम हो सकती हैं. 23 फरवरी को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि पेंटागन के अधिकारियों और संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने ट्रंप को ईरान के खिलाफ लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के जोखिमों के बारे में चेतावनी दी थी.

    ये भी पढ़ें

    मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान

    Click here to Read More
    Previous Article
    US-Israel Attack Iran: कतर में अमेरिकी रडार पर हमला! ईरान की जवाबी कार्रवाई में मचा बवाल, जानें कितनी बड़ी कामयाबी?
    Next Article
    मदरसे में पढ़ाया, IRGC से करीबी संबंध, चुनाव में दखल के आरोप... कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी?

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment