Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    How To Get Rid Of Spider Webs: घर की सफाई के साथ कर लें ये काम, कभी नहीं लगेंगे मकड़ी के जाले

    1 week ago

    How To Stop Spider Webs In The House: अगर घर में बार-बार मकड़ियां और उनके जाले दिखाई देते हैं, तो यह काफी परेशान करने वाला हो सकता है. कई बार कमरे के कोने में अचानक मकड़ी दिख जाती है या एक दिन पहले साफ किया हुआ कोना अगले दिन फिर जालों से भर जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर का गर्म और सुरक्षित माहौल मकड़ियों के लिए रहने और शिकार करने के लिए अनुकूल जगह बन जाता है. हालांकि ज्यादातर घरेलू मकड़ियां सीधे तौर पर नुकसान नहीं पहुंचातीं, लेकिन उनकी मौजूदगी लोगों में असहजता जरूर पैदा करती है.

    रिसर्च बताती है कि मकड़ियां अपने आसपास के माहौल को समझने के लिए गंध, सतह की बनावट और आसपास के बदलावों पर काफी निर्भर करती हैं. ऐसे में कुछ घरेलू चीजें उनके लिए माहौल को असहज बना देती हैं, जिससे वे उन जगहों से दूर रहने लगती हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

    पिपरमिंट ऑयल

    सबसे आसान तरीका है पिपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल. जर्नल ऑफ इकोनॉमिक एंटोमोलॉजी के अनुसार पेपरमिंट ऑयल की तेज खुशबू मकड़ियों के सेंसर को प्रभावित करती है, जिससे उन्हें दिशा पहचानने और शिकार ढूंढने में परेशानी होती है. इसलिए जिन जगहों पर इसकी खुशबू होती है, वहां मकड़ियां कम दिखाई देती हैं. इसके लिए पेपरमिंट ऑयल को पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार किया जा सकता है और घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजों के आसपास छिड़काव किया जा सकता है.

    सफेद सिरके का विकल्प

    इसके अलावा सफेद सिरका भी एक प्रभावी उपाय माना जाता है. इसमें मौजूद एसिटिक एसिड की तेज गंध मकड़ियों को दूर रखने में मदद करती है. सिरके को पानी में मिलाकर दरारों, कोनों और उन जगहों पर स्प्रे किया जा सकता है जहां अक्सर जाले बनते हैं.

    इसे भी पढ़ें- Wheat Side Effects: क्या रोज रोटी खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, जानें एक्सपर्ट का क्या है कहना?

    छिलके भी मददगार

    जर्नल ऑफ टॉक्सोलॉजी में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार,  नींबू या संतरे के छिलके भी मकड़ियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं. इन फलों में मौजूद लिमोनीन नामक प्राकृतिक तत्व की गंध कई कीड़ों और मकड़ियों को पसंद नहीं होती. इसलिए खिड़कियों, दरवाजों या दीवारों के किनारों पर साइट्रस के छिलके रगड़ने से भी असर दिखाई दे सकता है.

    ये भी है विकल्प

    सीडरवुड यानी देवदार की लकड़ी से बने उत्पाद भी मकड़ियों को दूर रखने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद प्राकृतिक तेल मकड़ियों के लिए असहज माहौल बनाते हैं. घर के स्टोर रूम, अलमारी या बेसमेंट में सीडरवुड ब्लॉक या चिप्स रखने से फायदा मिल सकता है.

    साफ सफाई है जरूरी

    इसके साथ-साथ घर की नियमित सफाई भी बेहद जरूरी है. धूल-मिट्टी और ज्यादा सामान जमा रहने से मकड़ियों को छिपने और जाले बनाने की जगह मिल जाती है. इसलिए नियमित रूप से वैक्यूम क्लीनिंग, कोनों की सफाई और अनावश्यक सामान हटाना भी काफी मददगार साबित होता है.

    यह भी पढ़ें: बाजार में बिकने वाला अदरक-लहसुन पेस्ट असली है या नकली, ऐसे चेक करें मिलावट?

    Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
    Next Article
    घर की दीवारों पर छिपकलियों ने बना लिया है घर, इन फ्री हैक्स से सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

    Related होम टिप्स Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment