Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    2 weeks ago

    अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब अदिवी शेष ने अपनी अपकमिंग फिल्म की नई रिलीज़ डेट ऑफिशियली अनाउंस कर दी है. जानते हैं ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है?

    'डकैत: ए लव स्टोरी' कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज?
    बता दें कि अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर 'डकैत: ए लव स्टोरी' पहले इस साल 19 मार्च को उगादी फेस्टिवल के साथ रिलीज़ होने वाली था. हालांकि, मेकर्स ने अब रिलीज़ को कुछ हफ़्ते आगे बढ़ा दिया है. यह फिल्म अब 10 अप्रैल, 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में दस्तक देगी.

    अदिवी शेष ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से फैंस के साथ ये अपडेट शेयर किया. बदले हुए रिलीज प्लान के बारे में बताते हुए, एक्टर ने एक छोटा सा मैसेज पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, "गोल्डफिश 10 अप्रैल को. दुनिया भर के थिएटर्स में," जिससे यह कन्फर्म हो गया कि फिल्म अब नई तारीख पर बड़े पर्दे पर आएगी.

    अदिवी शेष ने लिखी है 'डकैत: ए लव स्टोरी'
    'डकैत: ए लव स्टोरी' सिनेमैटोग्राफर शेनिल देव का डायरेक्टोरियल डेब्यू है. यह फिल्म खुद अदिवी शेष की लिखी कहानी पर आधारित है और इसमें रोमांस, एक्शन और इमोशनल ड्रामा का मिक्सचर है. कहानी एक गुस्सैल कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि उसने उसे धोखा दिया है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म दिखाती है कि दोनों किरदारों के बीच क्या गलत हुआ और कैसे उनका रिश्ता आखिरकार झगड़े में बदल गया. फिल्म में कई दमदार कलाकार भी हैं. इसमें अनुराग कश्यप के एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखने की उम्मीद है, जबकि एक्टर सुनील, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी अहम रोल में दिखेंगेय

    फिल्म की रिलीज क्यों बढ़ी आगे
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर होने वाले क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया. दरअसल 19 मार्च को डकैत पहले धुरंधर: द रिवेंज और टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स जैसी दूसरी बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश करने वाली थी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
    Next Article
    How To Get Rid Of Spider Webs: घर की सफाई के साथ कर लें ये काम, कभी नहीं लगेंगे मकड़ी के जाले

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment