Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात

    1 week ago

    मियामी में 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट' में ट्रंप ने कहा, 'ईरान को ट्रंप स्ट्रेट, मेरा मतलब है होर्मुज स्ट्रेट को खोलना होगा.' यूएस प्रेसिडेंट का यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई. ट्रंप ने इसके बाद कहा, "माफ कीजिए, मुझे बेहद अफसोस है. यह एक बड़ी गलती थी. फेक न्यूज वाले कहेंगे कि उन्होंने गलती से ऐसा कह दिया. नहीं मैं कोई गलती नहीं करता या फिर बहुत कम होती है. अगर ऐसा होता तो यह बहुत बड़ी खबर बन जाती.'

    ट्रंप की टिप्पणी मजाक या बड़ा संकेत?

    ट्रंप ने भले यह टिप्पणी मजाकिया अंदाज में की हो, लेकिन इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट के बाधित होने से दुनिया में ऊर्जा संकट बना है. इसके चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव पैदा किया है. कई देशों में एलपीजी से लेकर पेट्रोल-डीजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट के संभावित समाधान को लेकर वह अयातुल्ला के साथ मिलकर इसका कंट्रोल संभाल सकते हैं.

    क्या होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम?

    यही नहीं न्यूयार्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि डोनल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल हासिल कनरे और उसका नाम बदलकर उसे अपने नाम पर या 'स्ट्रेट ऑफ अमेरिका' रखने की संभावना पर विचार कर रहे हैं. उनकी हालिया मजाक में की गई टिप्पणी को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि इसको लेकर पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

    ईरान से बातचीत का जिक्र

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत कमजोर हो चुका है और अब बातचीत चल रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने सैन्य मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत और मियामी में दिए गए एक भाषण में इसका जिक्र किया. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'ईरान कमजोर हो रहा है. अब हम दोनों के बीच बातचीत चल रही है. वे समझौता करना चाहते हैं. हमारा सैन्य बल दुनिया में सबसे ताकतवर है.'

    उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं और देश का शीर्ष नेतृत्व भी अब पहले जैसा नहीं रहा. ट्रंप ने इस पूरे अभियान को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अमेरिका ने अपने सैन्य लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल कर लिए हैं. उन्होंने कहा, 'हमने चार हफ्ते पहले जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें तय समय से दो हफ्ते पहले पूरा कर लिया है.'

    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran War: मिनाब में किसके कहने पर स्कूल पर दागी गईं थी टॉमहॉक मिसाइलें? ईरान ने जारी की अधिकारियों की फोटो
    Next Article
    'सऊदी के एयरबेस पर अमेरिका के AWACS एयरक्राफ्ट को मार गिराया', ईरान का एक और बड़ा दावा

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment