Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    हॉलीवुड एक्ट्रेस ने मुगल बेगम नूरजहां का ताज-महल नेकलेस पहना:₹74 करोड़ कीमत; 54 साल पहले अमेरिकी अभिनेत्री को उनके पांचवें पति ने गिफ्ट किया था

    3 days ago

    हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी ने बेगम नूरजहां का 400 साल पुराना नेकलेस (हार) पहना जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। वह अपनी आगामी फिल्म ‘वुथरिंग हाइट्स’ के प्रचार के लिए बुधवार को रेड कार्पेट पर ग्लैमरस लुक में दिखीं। रॉबी ने लॉस एंजिल्स में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर पर एक शानदार गाउन पहना था। यह लुक बेहद खूबसूरत और विंटेज स्टाइल का था, लेकिन असली सुर्खियां बटोरीं उनके नेकलेस ने। यह 69.42 कैरेट का हार्ट शेप का टेबल-कट डायमंड है और इसे गोल्ड और रूबी से बनी कार्टियर चेन में सेट किया गया है। इस नेकलेस की कीमत लगभग 8 मिलियन डॉलर (करीब 74 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। यह नेकलेस 54 साल पहले, 1972 में अमेरिकी एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर के पांचवें पति रिचर्ड बर्टन ने उनके 40वीं जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। जहांगीर ने नूरजहां को गिफ्ट किया था यह नेकलेस ताज महल डायमंड की असली कहानी और भी रोचक है। इसे मुगल सम्राट शाह जहांगीर ने अपनी पत्नी नूरजहां को गिफ्ट किया था। यह दिल के आकार का डायमंड 17वीं सदी का है, जिस पर फारसी भाषा में 'प्यार हमेशा बना रहता है' लिखा है। इस पर नूरजहां का नाम भी उकेरा गया है। बाद में यह उनके बेटे शाहजहां के पास पहुंचा, जिन्होंने इसे अपनी पत्नी मुमताज महल को दिया। मुमताज की मौत के बाद शाहजहां ने ताजमहल बनवाया, जिसके कारण इस डायमंड को ताज महल डायमंड कहा जाने लगा। मुगल दरबार में फैशन की रानी मानी जाती थीं नूरजहां नूरजहां मुगल साम्राज्य की सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली बेगम थीं। कहा जाता है कि वह मुगल सम्राट जहांगीर की 20वीं पत्नी थी। उन्होंने 1611 में मुगल सम्राट जहांगीर से शादी की। जहांगीर ने उन्हें पहले नूर महल (महल की रोशनी) और बाद में नूरजहां (दुनिया की रोशनी) का खिताब दिया। वह मुगल इतिहास में इकलौती ऐसी बेगम थीं जिनके नाम पर सिक्के ढाले गए, फरमान जारी किए गए और उन्होंने दरबार में जहांगीर के साथ बैठकर शासन चलाया। नूरजहां मुगल दरबार में फैशन और स्टाइल की रानी मानी जाती थीं। उन्होंने खुद डिजाइनर की तरह काम किया और कई नए फैशन ट्रेंड शुरू किए। उन्होंने नूरमहली ड्रेस जैसी खास पोशाकें डिजाइन कीं, जो हल्की, फ्लोरल पैटर्न वाली कॉटन और मलमल से बनी होती थीं। उन्होंने बदला किनारी, पंचतोलिया (पांच रंगों वाली महीन कपड़े) और दुदामी जैसे नए टेक्सटाइल और फैब्रिक्स को पॉपुलर किया। वे परफ्यूम बनाने में माहिर थीं और अत्रि जहांगीरी नाम का अपना स्पेशल इत्र बनाती थीं, जो गुलाब के तेल से तैयार होता था। उनके स्टाइल में फारसी, मुगल और सेंट्रल एशियन प्रभाव का मिश्रण था। नूरजहां मुगल इतिहास की सबसे अमीर और स्वतंत्र रूप से धनी बेगमों में से एक थीं। नूर जहां 1645 में लाहौर में मर गईं और जहांगीर के मकबरे के पास दफन हैं। उनकी विरासत आज भी मुगल कला, फैशन, और महिलाओं की शक्ति की मिसाल है। हॉलीवुड स्टार रिचर्ड बर्टन ने अपनी पत्नी को गिफ्ट किया था कई सदियों बाद, 20वीं सदी में यह डायमंड अलग-अलग हाथों से गुजरता रहा और आखिरकार 1971 में फ्रेंच लग्जरी ब्रांड कार्टियर ने इसे खरीद लिया। कार्टियर ने इसे खूबसूरती से री-डिजाइन किया। डायमंड को जेड में माउंट किया, लाल रूबी और छोटे कट डायमंड्स के साथ सजाया और एक गोल्ड-रूबी चेन बनाई जो मूल इंडियन सिल्क कॉर्ड की तरह लगती है। चेन में रॉन्डेल्स, एडजस्टेबल स्लाइड और पीछे टैसल्स हैं, जो इसे और शानदार बनाते हैं। 1972 में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड बर्टन एलिजाबेथ टेलर के लिए गिफ्ट ढूंढ रहे थे। उन्होंने यह नेकलेस एयरपोर्ट पर देखा और चुपके से खरीद लिया। उन्होंने इसे एलिजाबेथ को सरप्राइज के तौर पर दिया। एलिजाबेथ ने इसे बहुत पसंद किया और यह उनकी ज्वेलरी कलेक्शन का सबसे खास पीस बन गया। रिचर्ड अपनी पत्नी के लिए ताजमहल खरीदना चाहते थे यह नेकलेस एलिजाबेथ टेलर और रिचर्ड बर्टन की जुनूनी लव स्टोरी का प्रतीक बन गया, जो क्लियोपेट्रा फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी। रिचर्ड बर्टन ने मजाक में कहा था, “मैं तो ताजमहल खरीदना चाहता था, लेकिन ट्रांसपोर्ट में बहुत खर्चा होता!” इसलिए उन्होंने यह डायमंड चुना, जो ताजमहल की लव स्टोरी से जुड़ा है। एलिजाबेथ ने इसे एक बार ऑस्कर में पहना था। 2011 में एलिजाबेथ की मौत के बाद उनकी ज्वेलरी की नीलामी में यह नेकलेस 8.8 मिलियन डॉलर (करीब 74 करोड़ रुपये) में बिका। पैसे एलिजाबेथ टेलर एड्स फाउंडेशन को गए। एलिजाबेथ टेलर ने 8 शादियां की, 7 तलाक दिए 1950 के दशक में हॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक थीं एलिजाबेथ टेलर। दो ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकीं एलिजाबेथ सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ और अपने ऐशो-आराम के लिए भी हमेशा सुर्खियों में रहीं। ये हॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं। एलिजाबेथ हमेशा से ही जल्दी शादी करना चाहती थीं। 18 साल की होते ही उन्होंने हिल्टन होटल चेन के मालिक कॉनराड हिल्टन जूनियर से शादी की। मेंटल हैरेसमेंट के चलते एलिजाबेथ ने शादी के 8 महीने बाद ही 29 जनवरी 1951 को तलाक ले लिया। तलाक के एक साल बाद 21 फरवरी 1952 को एलिजाबेथ ने 20 साल बड़े एक्टर मिशेल विल्डिंग से दूसरी शादी की। 1957 में प्रोड्यूसर माइक टोड से तीसरी शादी की, लेकिन माइक का एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। 12 मई 1959 को अफेयर के बाद सिंगर एडी फिशर से सीक्रेट शादी कर ली। पहले से शादीशुदा होने के बावजूद 1962 में एलिजाबेथ को को-स्टार रिचर्ड बर्टन से प्यार हो गया। 1964 में एलिजाबेथ ने रिचर्ड से पांचवी शादी कर ली। एलिजाबेथ ने 10 साल बाद रिचर्ड को तलाक दे दिया। इस तलाक के बाद उन्हें इसका काफी पछतावा भी हुआ और एक साल बाद 1975 में दोबारा रिचर्ड से शादी कर ली। हालांकि दूसरी बार हुई शादी एक साल में ही टूट गई। 1976 में एलिजाबेथ ने US के सेक्रेटरी जॉन वॉर्नर से शादी की थी। कई एक्टर से रिश्ते रहने और सगाई करने के बाद 1991 में एलिजाबेथ टेलर ने 69 साल की उम्र में एक मामूली कंट्रक्शन वर्कर लैरी से 8वीं शादी की। 23 मार्च 2011 को 79 साल की उम्र में उनका देहांत हुआ। ------------------------------
    Click here to Read More
    Previous Article
    सनी देओल ने मनाली में फैंस संग ‘बॉर्डर-2’ देखी:केक काटा, बच्चों से बातें की, झूमते हुए नजर आए; खुद मोबाइल लेकर सेल्फी ली
    Next Article
    ए.आर. रहमान के सपोर्ट में उतरे अमाल मलिक:उनके बयान को सही बताया, बोले- आज का सिस्टम भाई-भतीजावाद और ग्रुपिज्म का है

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment