Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ए.आर. रहमान के सपोर्ट में उतरे अमाल मलिक:उनके बयान को सही बताया, बोले- आज का सिस्टम भाई-भतीजावाद और ग्रुपिज्म का है

    3 days ago

    बॉलीवुड सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक ने हाल ही में मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रहमान ने इंडस्ट्री में काम की कमी और पॉवर शिफ्ट के बारे में कहा था कि यह बदलाव कुछ हद तक सांप्रदायिक पक्ष भी रखता है। ए.आर. रहमान के बयान पर फिल्म इंडस्ट्री के लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक अमाल ने एक इंटरव्यू कहा, “अगर इंडस्ट्री की नजरिए से देखें तो ए.आर. रहमान ने जो बात कही है, वह काफी हद तक सही है। पर मैं इसके सांप्रदायिक पक्ष से सहमत नहीं हूं।'' उन्होंने स्पष्ट किया कि आज का सिस्टम भाई-भतीजावाद या ग्रुपिज्म का है, और कई कंपनियां अपने ‘कंपार्टमेंट’ कलाकारों को प्रमोट करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज मैनेजमेंट और एजेंसियों का जमाना है, और इस वजह से निर्णय लेने की क्षमता पर कलाकारों का नियंत्रण कम हो गया है। मलिक ने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ निर्देशक और प्रोड्यूसर खास कलाकारों के साथ ही काम करते हैं, जो कि इंडस्ट्री का एक वास्तविक हिस्सा बन गया है। अमाल मलिक ने कहा, “अगर कोई बेहतर संगीत बना रहा है, उसे अवसर मिलना चाहिए, चाहे वह ए.आर. रहमान हों या कोई नया कलाकार।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रहमान के बयान को उनकी असुरक्षा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह इंडस्ट्री की व्यापक समस्याओं की तरफ इशारा है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ए.आर. रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों में उनकी भागीदारी कम हुई है क्योंकि निर्णय लेने वाले अब उन लोगों के हैं जो रचनात्मक नहीं हैं, और यह बदलाव कहीं न कहीं “संभवतः सांप्रदायिक” भी हो सकता है। जिससे इंडस्ट्री में बहस शुरू हो गई थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हॉलीवुड एक्ट्रेस ने मुगल बेगम नूरजहां का ताज-महल नेकलेस पहना:₹74 करोड़ कीमत; 54 साल पहले अमेरिकी अभिनेत्री को उनके पांचवें पति ने गिफ्ट किया था
    Next Article
    विशाल मिश्रा के डेब्यू एल्बम ‘पागलपन’ का पहला गाना रिलीज:सिंगर बोले- ‘क्या बताऊं तुझे’ जिंदगी के उस दौर से निकला जब मैं बैचेन था

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment