Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda

    हॉकी प्लेयर हार्दिक सिंह को खेल रत्न मिलेगा:दिव्या, तेजस्विन और मेहुली सहित 24 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड

    12 hours ago

    भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह को 2025 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिलेगा। हार्दिक इकलौते खिलाड़ी हैं, जिनके नाम के लिए चयन समिति ने सिफारिश की है। 27 साल के हार्दिक सिंह टोक्यो 2021 और पेरिस ओलिंपिक 2024 में मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस साल आयोजित एशिया कप में गोल्ड मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। बुधवार को चयन समिति की बैठक में अर्जुन पुरस्कार के लिए नामों की सिफारिश की गई। इसमें IOA के उपाध्यक्ष गगन नारंग, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एमएम सोमैया शामिल थे। समिति ने शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख और डेकाथलॉन एथलीट तेजस्विन शंकर समेत 24 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना है। योगासन की खिलाड़ी को पहली बार अर्जुन मिला पहली बार योगासन खेल से जुड़ी खिलाड़ी आरती पाल को अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है। खेल मंत्रालय से मान्यता मिलने के 5 साल बाद किसी योगासन खिलाड़ी का चयन हुआ है। आरती इस समय राष्ट्रीय और एशियाई चैंपियन हैं। योगासन को 2026 एशियाई खेलों में प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया जाएगा। दिव्या अर्जुन पाने वाली पहली महिला चेस प्लेयर 19 वर्षीय दिव्या देशमुख वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी हैं। शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, तेजस्विन शंकर ने 2023 एशियन गेम्स में सिल्वर जीता था। वे इसी साल एशियन चैंपियनशिप में भी दूसरे स्थान पर रहे। राइफल शूटर मेहुली घोष, जिम्नास्ट प्रणति नायक और महिला बैडमिंटन की नंबर एक जोड़ी त्रिसा जॉली–गायत्री गोपीचंद भी अर्जुन पुरस्कार की सिफारिशों में शामिल हैं। मेहुली 2 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। गायत्री, राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच और पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं। किसी क्रिकेटर का नाम नहीं इस सूची में किसी भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है। इससे पहले मोहम्मद शमी को 2023 में यह सम्मान मिला था। खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है, जिसमें पदक, प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है। वहीं अर्जुन पुरस्कार के तहत 15 लाख रुपए मिलते हैं। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए... वैभव सूर्यवंशी ने 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा; लिस्ट-ए के सबसे युवा सेंचुरियन विजय हजारे ट्रॉफी का पहला दिन युवा बल्लेबाजों के नाम रहा। बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक लगाया। इसी दिन बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने 32 गेंदों में, जबकि झारखंड की ओर से ईशान किशन ने 33 गेंदों पर शतक लगा दिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Wine And Cheese On Christmas May Be Actually Be A Good Idea- Here's Why
    Next Article
    Howrah BJP Protest LIVE : বাংলাদেশে নৈরাজ্যের প্রতিবাদ। হাওড়া ব্রিজে বিজেপির বিক্ষোভে ধুন্ধুমার !

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment