Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026- केंड्रिक लेमर ने 28 अवॉर्ड जीते:बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने पहला ग्रैमी जीता, लेडी गागा और जस्टिन बीबर की शानदार परफॉर्मेंस

    3 days ago

    लॉस एंजेलिस में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस दौरान केंड्रिक लेमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वह अब इस श्रेणी में सबसे ज्यादा बार ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए हैं। वहीं, तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। 9 नॉमिनेशन के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री केंड्रिक लैमर को इस साल ग्रैमी में 9 नॉमिनेशन मिले थे। उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड जीते। अब उनके पास कुल 26 ग्रैमी अवॉर्ड हैं। बेस्ट रैप एल्बम और बेस्ट रैप सॉन्ग जीतकर उन्होंने हिप-हॉप म्यूजिक में इतिहास बना दिया। इस जीत के साथ केंड्रिक ने Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दलाई लाला को मिला पहला ग्रैमी अवॉर्ड इस बार का ग्रैमी अवॉर्ड्स बेहद खास रहा, क्योंकि सिर्फ पॉप और रैप ही नहीं बल्कि आध्यात्मिकता की भी झलक भी देखने को मिली। 90 साल की उम्र में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। यह अवॉर्ड उन्हें अपने एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए मिला। वहीं लेडी गागा, मशहूर निर्माता सर्कट और जैक एंटोनॉफ को 7-7 नॉमिनेशन मिले हैं। तीनों के नाम अलग-अलग कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। इनके बाद बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर हैं, जिन्हें 6-6 नॉमिनेशन हासिल हुए हैं। 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 को ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया। रविवार रात (भारत में सोवार की सुबह) इस म्यूजिकल नाइट में कई दिग्गज कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। लेडी गागा, जस्टिन बीबर, फैरेल विलियम्स और पॉप सेंसेशन सबरीना कारपेंटर ने अपने हिट गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विनर्स की पूरी लिस्ट- एल्बम ऑफ द ईयर: बैड बनी- डेबी तिरार मास फोटोस रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: केंड्रिक लैमर और एसजेडए- लूथर सॉन्ग ऑफ द ईयर: लेडी गागा- अब्राकाडाब्रा बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- ओलिविया डीन बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा- मेहेम बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग: दलाई लामा (दलाई लामा ने पहला ग्रैमी जीता) बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: सबरीना कारपेंटर- मैनचाइल्ड बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस: सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे- डिफाइंग ग्रैविटी बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: एफकेए ट्विग्स- ईयूएसईएक्सयूए बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग: लेडी गागा- अब्राकाडाब्रा बेस्ट रॉक एल्बम: लिंकिन पार्क- फ्रॉम जीरो बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस: यंगब्लड- चेंजेस (लाइव फ्रॉम विला पार्क) बेस्ट रैप एल्बम: केंड्रिक लैमर- जीएनएक्स बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: डोइची- एंग्जायटी बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस: केंड्रिक लैमर और एसजेडए- लूथर बेस्ट आरएंडबी परफॉर्मेंस: केहलानी- आफ्टर आवर्स बेस्ट आरएंडबी एल्बम: लियोन थॉमस- मट बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया: गोल्डन फ्रॉम केपॉप डेमन हंटर्स (के-पॉप ने पहली बार जीत दर्ज की) बेस्ट म्यूजिक फिल्म: स्टीवन स्पीलबर्ग- म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स (ईजीओटी स्टेटस पूरा किया) बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम: टायलर, द क्रिएटर- डोंट टैप द ग्लास
    Click here to Read More
    Previous Article
    रोहित शेट्टी फायरिंग केस:4 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुई, लॉरेंस गैंग के शुभम लोंकर के साथ मिलकर रची साजिश, 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में
    Next Article
    बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:फिल्म ने दसवें दिन कमाए 22.50 करोड़ रुपए, पठान और KGF 2 को छोड़ा पीछे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment