Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:फिल्म ने दसवें दिन कमाए 22.50 करोड़ रुपए, पठान और KGF 2 को छोड़ा पीछे

    3 days ago

    सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 10वें दिन यानी अपने दूसरे रविवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 275.25 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 372 करोड़ कमाए। एक नजर फिल्म की कमाई पर… पहला दिन- 30 करोड़ दूसरा दिन- 36.5 करोड़ तीसरा दिन- 54.5 करोड़ चौथा दिन- 59 करोड़ पांचवां दिन- 20 करोड़ छठा दिन- 13 करोड़ सातवां दिन- 11.25 करोड़ आठवां दिन- 10.75 करोड़ नौवां दिन- 17.75 करोड़ दसवां दिन- 22.50 करोड़ टोटल कमाई- 275.25 करोड़ सनी देओल ने सफलता का मनाया जश्न वहीं, फिल्म की शानदार सफलता का सनी देओल ने जश्न मनाया। सनी ने हिमाचल प्रदेश के मनाली के एक होटल में अपनी टीम के साथ केक काटा। जश्न के दौरान सनी काफी खुश नजर आए। केक पर बधाई हो बॉर्डर 2 लिखा हुआ था। बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2, 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। पठान और KGF 2 की छोड़ा पीछे बॉर्डर 2 कमाई के मामले में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने पठान और KGF 2 को पीछे छोड़ दिया है। 25 जनवरी 2023 में रिलीज हुई पठान ने हिंदी, तमिल और तेलुगू में मिलाकर 14 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि हिंदी में 13.5 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था। जबकि यश की KGF 2 ने भी 10वें दिन हिंदी में सिर्फ 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026- केंड्रिक लेमर ने 28 अवॉर्ड जीते:बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने पहला ग्रैमी जीता, लेडी गागा और जस्टिन बीबर की शानदार परफॉर्मेंस
    Next Article
    वैरायटी इंडिया मैगजीन लॉन्च 2026:सलमान खान का दिखा दबंग स्टाइल, पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे अक्षय, अर्जुन-सिद्धार्थ और मृणाल ठाकुर भी आए नजर

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment