Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    गुजरात जाने वालों के लिए गुड न्यूज, अब हफ्ते में 6 दिन मिलेगा यह नई वंदे भारत ट्रेन

    5 days ago

    New Vande Bharat Express: ट्रेन से रोज बहुत से लोग सफर करते हैं. नौकरी, पढ़ाई, व्यापार या घूमने के लिए लाखों यात्री हर दिन रेल नेटवर्क पर डिपेंड रहते हैं. ऐसे में अगर किसी रूट पर नई और तेज ट्रेन मिल जाए तो सफर और भी आसान हो जाता है. इसी कड़ी में रेल मंत्रालय ने राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है. 

    उदयपुर सिटी से असारवा अहमदाबाद के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी मिल गई है. यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी और इसका संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे करेगा. इससे सफर का वक्त बचेगा और कनेक्टिविटी मजबूत होगी. जान लें ट्रेन की पूरी जानकारी.

    हफ्ते में 6 दिन चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन

    उदयपुर से अहमदाबाद के बीच शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस अब यात्रियों को हफ्ते में छह दिन तेज, आरामदायक और टाइम सेविंग कनेक्टिविटी देगी. यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में रेगूलर चलेगी. जिससे वीकडे और वीकेंड ट्रैवल प्लान करना काफी आसान हो जाएगा. ट्रेन नंबर 26963 उदयपुर सिटी से सुबह 6:10 बजे डिपार्चर होगी और लगभग 10:25 बजे असारवा अहमदाबाद पहुंच जाएगी.

    यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बच्चियों को मिलेंगे इतने रुपये, जानें कैसे करना होगा आवेदन

    यानी करीब चार घंटे में दोनों शहरों के बीच सफर पूरा हो सकेगा. जो पहले के मुकाबले काफी तेज है. वापसी में ट्रेन नंबर 26964 शाम 5:45 बजे असारवा से रवाना होगी और रात 10:00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी. मॉर्निंग और ईवनिंग टाइम स्लॉट को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि बिजनेस ट्रैवलर्स, टूरिस्ट, स्टूडेंट्स और रेगुलर कम्यूटर सभी को सुविधा मिले. इससे डे ट्रिप भी आसानी से प्लान की जा सकेगी.

    यह भी पढ़ें: ट्रेन के लगेज कोच में सफर किया तो कितना लगता है जुर्माना? गलती करने से पहले जानें नियम

    इन जगहों पर रुकेगी ट्रेनें

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुताबिक उदयपुर–असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव लेगी. इन स्टॉपेज से छोटे शहरों और कस्बों को भी डायरेक्ट हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी. जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ा फायदा होगा. ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी.

    जिससे सफर, तेज और स्मूद भी होगा. मॉडर्न कोच, आरामदायक सीटिंग और बेहतर ऑनबोर्ड सुविधाएं इसे प्रीमियम ट्रैवल ऑप्शन बनाती हैं. कुल मिलाकर यह ट्रेन लोकल के लिए स्पीड, कम्फर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी का नया कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है.

    यह भी पढ़ें: गाड़ी की आरसी खो गई है तो न हों परेशान, घर बैठे-बैठे ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो जान लें इनकम टैक्स के ये 5 नियम, 1 अप्रैल से हो रहा बदलाव
    Next Article
    ट्रेन के जनरल कोच में गंदगी दिखे तो कैसे करा सकते हैं सफाई, कहां करनी होती है कॉल?

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment