Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर 4 राउंड फायरिंग:मुंबई में इसी जगह कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर; अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली

    3 days ago

    महाराष्ट्र के मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंचीं। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि ये घटना शनिवार रात करीब 3 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है। मामले में अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। 16 अक्टूबर 2025: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार हुई फायरिंग इससे पहले कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है। पिछले साल जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में उनके कैफे पर फायरिंग हुई थी। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। गैंग की तरफ से उन्हें कई बार धमकी भी दी जा चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… 14 अप्रैल 2025: सलमान को जान से मारने की धमकी मिली, इससे साल भर पहले फायरिंग की गई थी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान की कार को बम से उड़ाने की बात कही थी। 14 अप्रैल 2025 को देर रात भेजे गए इस मैसेज में लिखा था- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2)(3) के तहत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। 14 अप्रैल 2024 को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। पूरी खबर पढ़ें… -------------- ये खबर भी पढ़ें… फायरिंग केस में कमाल आर खान को मिली जमानत:एक्टर-प्रोड्यूसर की पिछले हफ्ते हुई थी गिरफ्तारी मुंबई के ओशिवारा फायरिंग मामले में एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ KRK को जमानत मिल गई है। उन्हें 25 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दी गई है। KRK को पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में फायरिंग की घटना से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    भाई ने सोशल मीडिया स्टार का रेप किया:बॉयफ्रेंड से रिश्ते पर परिवार को एतराज, अगवा कर इज्जत के नाम पर बेरहमी से मार डाला
    Next Article
    रामचरण-उपासना के घर हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म:चिरंजीवी ने की घोषणा, कहा- मां और दोनों बच्चे स्वस्थ, शादी के 12 साल बाद दूसरी बार पेरेंट्स बने

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment