Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    भाई ने सोशल मीडिया स्टार का रेप किया:बॉयफ्रेंड से रिश्ते पर परिवार को एतराज, अगवा कर इज्जत के नाम पर बेरहमी से मार डाला

    3 days ago

    31 जनवरी 2023… की बात है, जब सोशल मीडिया स्टार टीबा अल-अली अपने देश इराक लौटी थीं। पिता से विवाद के कारण वह लंबे समय से तुर्की में रह रही थीं और परिवार से दूरी बनाए रखना चाहती थीं। इराक में वह कहां ठहरी थीं, यह घर में किसी को नहीं पता था सिर्फ उनकी मां को ही टीबा का पता मालूम था। मां अपनी बेटी से एक बार मिलना चाहती थीं। उन्होंने टीबा को फोन किया और टीबा भी मां से मिलने के लिए मान गईं। लेकिन यही फैसला उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। मां के साथ वहां पूरा परिवार पहुंच गया और टीबा का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद टीबा को जबरन साउथ इराक ले जाया गया, जहां बेटी और पिता के बीच तीखी बहस हुई। कहा जाता है कि इसी दौरान परिवार ने टीबा को कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसी हालत में गुस्साए पिता ने अपनी ही बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। जब यह मामला सामने आया, तो इराक ही नहीं बल्कि तुर्की में भी भारी आक्रोश फैल गया। हर किसी के मन में बस एक ही सवाल था आखिर ऐसी कौन-सी वजह थी, कि एक पिता ने बिना किसी पछतावे के अपनी ही बेटी की जान ले ली? आज अनसुनी दास्तानें के चैप्टर 3 में पढ़िए सोशल मीडिया स्टार टीबा अल-अली की हत्या की दर्दनाक कहानी… टीबा अल-अली का जन्म वर्ष 2000 में इराक में हुआ था। उनके पिता का नाम तैय्यब अली था। वह पढ़ाई में ठीक-ठाक थीं, लेकिन खेल-कूद, सोशल एक्टिविटीज और एक्स्ट्रा करिकुलर कामों में ज्यादा रुचि रखती थीं। छोटी उम्र से ही टीबा ने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश शुरू कर दी थी। लेकिन टीबा के पिता हमेशा से चाहते थे कि वह घर पर ही रहे और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे। 2017 में टीबा अपने परिवार के साथ आगे की पढ़ाई के लिए तुर्की चली गई थीं। वहां उन्होंने नई जिंदगी की शुरुआत की और खुद को स्वतंत्र महसूस किया। हालांकि उनके परिवार ने वापस इराक लौटने का फैसला लिया लेकिन टीबा तुर्की में रहना पसंद करने लगीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई और जिंदगी को वहीं आगे बढ़ाने का फैसला किया। बचपन से ही टीबा ने ठान लिया था कि वह अपनी एक अलग पहचान बनाएंगी। इसी सोच के साथ उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। सबसे पहले उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया, जहां वह मेकअप, फिटनेस, फैशन और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करने लगीं। लेकिन जैसे ही उनके पिता को इस बारे में जानकारी हुई तो बाप-बेटी के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। टीबा के पिता उन पर पाबंदी सी लगाना चाहते थे इसी डर के कारण टीबा कभी इराक परिवार से मिलने नहीं जाती थीं। हालांकि, धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर टीबा के फॉलोअर्स बढ़ने लगे और उनके वीडियो लोगों को काफी पसंद आने लगे। उनकी पर्सनैलिटी, खुले विचार और आत्मनिर्भर अंदाज ने उन्हें सोशल मीडिया की दुनिया में खास बना दिया। उनकी लोकप्रियता इराक से निकलकर तुर्की और अन्य देशों तक फैल गई। टीबा ने न सिर्फ अपनी निजी जिंदगी को दिखाना शुरू किया बल्कि समाज में महिलाओं की आजादी और स्वतंत्रता के मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। अपने एक व्लॉग में कहा था कि वह तुर्की में पढ़ाई करने आई थीं लेकिन यहां कि जिंदगी उन्हें इतनी पसंद आई कि वह यहां रहने लगी। इसी दौरान टीबा की मुलाकात मुहम्मद अल-शामी से हुई, जो सीरियाई मूल के थे। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। तुर्की में रहते हुए दोनों ने मिलकर अपनी जिंदगी को व्लॉग्स और सोशल मीडिया के जरिए दिखाना शुरू कर दिया। टीबा की यह आजादी और मुहम्मद अल-शामी के साथ उनका रिश्ता पिता को कभी मंजूर नहीं था, जो आगे चलकर एक खौफनाक अंजाम तक भी पहुंचा। वह नहीं चाहते थे कि दोनों साथ रहे और शादी करें। लेकिन टीबा ने मुहम्मद अल-शामी से शादी करने का फैसला कर लिया। इसी दौरान जनवरी 2023 में टीबा 25वें अरबियन गल्फ कप में अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का सपोर्ट करने के लिए इराक लौटीं। जब टीबा इराक लौटीं, तो उन्हें अपनी जनजाति से जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से संपर्क किया। जैसे तैसे वह कहीं छुप गईं। सिर्फ उनकी मां जानती थीं कि टीबा कहां ठहरी थीं। मां-बेटी के बीच लगातार बातचीत होती थी। मां टीबा को बहुत याद करती थीं और उनसे मिलना भी चाहती थीं। आखिरकार टीबा अपनी मां से एक दोस्त के घर मिलने के लिए तैयार हो गईं, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी अपने पिता के घर नहीं जाएंगी। यह फैसला बाद में उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ, क्योंकि जैसे ही मां उस जगह पहुंचीं तो अचानक पूरा परिवार वहां आ गया। टीबा का अपहरण कर उन्हें दक्षिणी इराक के अल-दीवानिया ले जाया गया, जहां उनका परिवार और उनकी जनजाति रहती थी। वहां टीबा और उनके पिता के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। बहस के दौरान टीबा ने आरोप लगाया कि 2015 में महज 15 साल की उम्र में उनके भाई ने उनके साथ दुष्कर्म किया और पिता ने उन्हें बचाने की कोई कोशिश तक नहीं की। बस इसी डर के कारण वह परिवार के साथ तुर्की जाने के बाद इराक लौटना नहीं चाहती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि शोषण जारी रहेगा और पिता फिर अनदेखा करेंगे। तुर्की जाने से पहले टीबा ने यह बात अपनी मां को भी बताई थी, लेकिन इराक में महिलाओं के अधिकार न होने के कारण मां कुछ नहीं कर सकीं। लगभग सभी लोगों ने खासकर उनके पिता ने टीबा से कहा कि वह इसे नजरअंदाज कर दें। जबकि पिता ने बेटी की बात समझने की जगह उसे ही दोषी ठहराया और कहा कि एक पुरुष के साथ उनका रिश्ता और उसे सोशल मीडिया पर दिखाया, जिससे परिवार के साथ ही उनकी पूरी जनजाति शर्मशार हुई। कहा जाता है इसी दौरान परिवार ने टीबा को कुछ पीने को दिया, जिसे पीते ही टीबा को नींद आ गई और फिर 31 जनवरी 2023 को उनके पिता ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर डाली। जैसे ही एक युवा यूट्यूब स्टार की हत्या की खबर इराक में फैली तो हर तरह प्रदर्शन शुरू हो गया। देखते ही देखते इराक में प्रदर्शनकारियों ने टीबा की हत्या के खिलाफ न्याय की मांग करना शुरू कर दिया। उधर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने टीबा की हत्या और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को अनुमति देने वाले कानूनों के विरोध में भी जमकर प्रदर्शन किया। 3 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इस हत्या की निंदा की और इराक सरकार से जेंडर-आधारित हिंसा को अपराध घोषित करने की मांग की। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी हत्या की कड़ी निंदा की। पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था कि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करें कि आखिर टीबा की हत्या क्यों और किसने की। ऐसा भी कहा जाता है कि परिवारिक विवाद 2015 से चला आ रहा था। पुलिस और परिवार के बीच पहले एक समझौता भी हुआ था, जिसके चलते पुलिस जाकर विवाद सुलझाने वाली थी। लेकिन इसी दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब पिता खुद थाने आकर काबूल किया कि उसने ही अपनी बेटी की हत्या की थी। टीबा के पिता तैय्यब अली ने पुलिस के सामने कहा कि उनकी बेटी ने परिवार की इज्जत खराब कर दी थी। बेटी की हत्या को उन्हें कोई पछतावा नहीं था और कहा कि हां- मैंने ही बेटी की हत्या की। टीबा अल-अली के पिता तैय्यब अली को अपनी बेटी की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    AI Agents To Invade Social Media, Spread Narratives And Destroy Democracy, Study Warns
    Next Article
    फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर 4 राउंड फायरिंग:मुंबई में इसी जगह कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर; अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment