Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    डिजिटल फ्रॉड से नुकसान हुआ तो मिलेगा 25 हजार का मुआवजा, जानें RBI का यह नियम कैसे करेगा मदद?

    1 week ago

    RBI Digital Fraud Rule: आज देश में ऑनलाइन लाइफस्टाइल तेजी से बढ़ी है. शॉपिंग, बिल पेमेंट, बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट और मनी ट्रांसफर अब सब डिजीटली हो रहा है. सुविधा बढ़ी है. लेकिन इसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के केस भी तेजी से बढ़े हैं. फिशिंग लिंक, फेक कॉल, ओटीपी स्कैम, कार्ड डिटेल चोरी और यूपीआई फ्रॉड ने हजारों लोगों को चपत लगाई है. 

    कई लोगों की सेविंग्स मिनटों में साफ हो गईं. ऐसे माहौल में भारतीय रिजर्व बैंक ग्राहकों को राहत देने की तैयारी में है. RBI एक नया नियम लाने जा रहा है जिसके तहत छोटे डिजिटल फ्रॉड में पीड़ित ग्राहकों को आर्थिक मदद मिलेगी. अगर किसी के पैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी में फंसते हैं. तो उसे 25 हजार रुपये तक का मुआवजा मिल सकता है. जान लीजिए इसे लेकर क्या हैं आरबीआई के नियम.

    RBI ने तय किए मुआवजे के नियम

    अक्सर लोगों के साथ जब फ्राॅड हो जाता है. तो लोगों के बहुत से पैसे एक झटके में चले जाते हैं.  लेकिन अब आरबीआई के नियमों के मुताबिक लोगों के आर्थिक मदद दी जाएगी. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया है कि इस बारे में पर जल्द ही ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी होंगी. यह नियम इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग फ्रॉड में ग्राहक की जिम्मेदारी तय करने के साथ सेफ्टी भी देगा. अगर ग्राहक समय पर बैंक को फ्रॉड की जानकारी देता है. 

    यह भी पढ़ें: कौन उठा सकता है बंगाल की लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ, कितने रुपये मिलते हैं और कैसे करें आवदेन?

    तो उसे आर्थिक राहत मिल सकती है. आपको बता दें यह मुआवजा हर साल नहीं मिलेगा. बल्कि सिर्फ एक बार दिया जाएगा. नियम के मुताबिक अधिकतम 25 हजार रुपये तक की भरपाई होगी. इसकी कैलकुलेशन नुकसान के आधार पर होगी. जिसमें नुकसान का 85 प्रतिशत या 25 हजार रुपये जो भी कम हो उतनी रकम मिलेगी. 

    यह भी पढ़ें: Indian Railway: होली से पहले भारतीय रेलवे ने किया 1500 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानें क्या होगा रूट और टाइमिंग?

    कितने रुपये पर मिलेगा 25000 का मुआवजा?

    अगर आपके साथ 50000 रुपये का डिजिटल फ्रॉड होता है. तो 85 प्रतिशत के हिसाब से 42500 रुपये बनते हैं. लेकिन आपको अधिकतम 25000 रुपये ही मिलेंगे. अगर किसी का 1 लाख रुपये का फ्रॉड होता है. तो 85 प्रतिशत 85000 रुपये होगा. फिर भी मुआवजा 25 हजार रुपये ही मिलेगा. वहीं अगर नुकसान 20000 रुपये का है. तो 85 प्रतिशत के हिसाब से 17000 रुपये बनते हैं. ऐसे में ग्राहक को 17000 रुपये की पूरी भरपाई मिल सकती है. क्योंकि यह लिमिट के भीतर है. 

    यह भी पढ़ें: New Passport Policy 2026: 15 फरवरी तक अपडेट कराना जरूरी, जानें पासपोर्ट की नई पॉलिसी में कौन-से नियम बदले?

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्या सिर्फ सवाल पूछने के लिए आपको गिरफ्तार कर सकती है पुलिस? परेशानी में पड़ने से पहले जान लें ये नियम
    Next Article
    UP SIR Update: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की तारीख बढ़ी, अब अंतिम सूची 10 अप्रैल को होगी जारी

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment