Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बेटी को वंदे भारत में बैठाया और फूट-फूटकर रोने लगे पापा, वीडियो देख आ जाएंगे आंसू

    4 days ago

    आज के समय में सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही इमोशनल वीडियो सामने आया, जिसमें एक पिता अपनी बेटी को वंदे भारत एक्सप्रेस में बैठाकर विदा कर रहे हैं. बेटी ट्रेन के अंदर बैठी है और पापा प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं. जैसे ही ट्रेन चलती है, पापा खुद को रोक नहीं पाते और उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं. यह नजारा इतना भावुक था कि जिसने भी वीडियो देखा, उसकी आंखें नम हो गईं. पिता-बेटी का यह प्यारा रिश्ता लोगों को अंदर तक छू गया. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. 

    इंटरनेट पर छाया इमोशनल वीडियो

    इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पूर्वी पंचाल ने शेयर किया है. उनकी इंस्टाग्राम आईडी Instagram पर डाली गई इस Reel को करोड़ों लोग देख चुके हैं. अब तक इस वीडियो को लगभग 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 30 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. हजारों यूजर्स ने कमेंट कर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. इस वीडियो की खास बात सिर्फ पिता का रोना नहीं है, बल्कि वह गहरा रिश्ता है जो दोनों के बीच साफ दिखाई देता है. 

    क्या है वायरल वीडियो में? 

    वीडियो में दिखाया गया है कि एक पिता अपनी बेटी को वंदे भारत एक्सप्रेस में बैठाने स्टेशन आए हैं. बेटी ट्रेन के अंदर अपनी सीट पर बैठी है और पापा प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर उसे देख रहे हैं. जैसे ही ट्रेन चलना शुरू होती है, पिता अपनी फिलिंगस पर काबू नहीं रख पाते, उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं.  वह ट्रेन के साथ-साथ कुछ दूर तक चलते हैं और बार-बार अपनी बेटी को देखते रहते हैं. उधर ट्रेन के अंदर बैठी बेटी भी रो रही होती है. वह खिड़की से अपने पापा को देखती है और भावुक हो जाती है. दोनों अलग हो रहे हैं, लेकिन उनके बीच का प्यार साफ दिखाई देता है. वीडियो में कोई बड़ी घटना नहीं है, बस एक पिता-बेटी की सच्ची फीलिंग्स हैं. यही सादगी और सच्चाई लोगों के दिल को छू गई, और यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
    A post shared by Purvii🐰 (@ipurvipanchal)

    कैप्शन और ज्यादा इमोशनल करने वाला

    पूर्वी ने अपनी Reel के साथ एक लंबा और दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने बताया कि जिस दिन से उन्होंने अकेले सफर करना शुरू किया, उसी दिन से उनके और उनके पापा के बीच यह एक खास रिवाज बन गया. वो चाहे कितनी भी दूर जाएं, किस भी साधन से जाएं, उनके पापा उन्हें स्टेशन छोड़ने जरूर आते हैं. हर बार उनकी आंखों में आंसू होते हैं और हर बार पूर्वी भी ट्रेन या फ्लाइट में बैठकर रोती हैं, लेकिन मजेदार बात यह है कि जब दोनों फोन पर बात करते हैं, तो अंत में छोटी-छोटी बातों पर बहस भी हो जाती है, जैसे दो बच्चे लड़ रहे हों, यही उनकी खासियत है कि लड़ते हैं, शिकायत करते हैं, और अगले ही पल हंस भी देते हैं. यही उनका सच्चा और खुला प्यार है.  पूर्वी ने अपने पापा के लिए जो फिलिंगस लिखी हैं, उन्हें पढ़कर कोई भी भावुक हो सकता है.

    सोशल मीडिया पर कमेंट्स

    वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग अपनी फीलिंग्स को शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो पर किसी ने कमेंट किया भगवान आप दोनों को खुश रखें, तो किसी ने कहा मैं तुम्हारे पापा को नहीं जानता, तुम्हें भी नहीं तो फिर मैं रो क्यों रहा हूं, वहीं एक यूजर ने लिखा तुम सच में लकी बेटी हो जिसके पास ऐसे पापा हैं. कुछ यूजर्स अपने खोए हुए पिताओं को याद कर इमोशनल हो रहे हैं. कमेंट्स में लोग प्यार, आशीर्वाद, और अपनी भावनाओं के मेल-जोल के जरिए अपने आप को इस पिता-बेटी के अनुभव से जोड़ रहे हैं. 

    यह भी पढ़ें - दिल जीत लेते हैं राजपाल यादव के ये 10 मीम्स, हर सिचुएशन में होते हैं फिट

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: खूनी हुए आवारा कुत्ते! सूरत में 2 साल की बच्ची पर हमला, सामने आया CCTV फुटेज
    Next Article
    2BHK का 70 हजार किराया और सुविधा के नाम पर कचरा! बेंगलुरू में रेंट देख चकराया लोगों का सिर

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment