Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Border 2 Box Office Day 21 LIVE: बॉक्स ऑफिस पर थमने के मूड में नहीं है 'बॉर्डर 2', अब 21वें दिन भी जारी है कमाई, जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन

    4 days ago

    Border 2 Box Office Day 21 LIVE:सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले ही  300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है लेकिन ये अब भी थकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इसकी धुआंधार कमाई जारी है. दरअसल ऐला लग रहा है कि ये फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा छूकर ही मानेगी. इस फिल्म को रिलीज हुए अब सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता भी पूरा होने वाला है और चौथे वीकें पर इसकी कमाई में फिर तेजी आने के उम्मीद है. हालांकि इस शुक्रवार से फिल्म को नई रिलीज शाहिद कपूर की ओ रोमियो से भी टक्कर मिलेगी. इन सबके बीच चलिए यहां जान लेते हैं 21वें दिन फिल्म की कमाई और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ

     'बॉर्डर 2' के 20 दिनों का कलेक्शन (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)

    • बॉर्डर 2 का पहला हफ्ता काफी शानदार रहा था और इसने  224.25 करोड़ का कललेक्शन किया था.
    • इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई गिरी और इसका कलेक्शन  70.15 करोड़ रहा.
    • फिर 15वें दिन बॉर्डर 2 ने 2.85 करोड़, 16वें दिन 5.25 करोड़ , 17वें दिन  7.25 करोड़ और 18वें दिन 2 करोड़ रुपये की कमाई की.
    • वहीं फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन इस फिल्म ने 2.5 करोड़ जोड़े
    • जबकि 20वें दिन इस फिल्म की कमाई 1.75 करोड़ रुपये रही.
    • इसी के साथ भारत में इस फिल्म का 20 दिनों का कुल नेट कलेक्शन  316 करोड़ रुपये हो गया है.

    'बॉर्डर 2' का 21 वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 21)
    ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक तीसरे मंगलवार को यानी रिलीज के 21वें दिन इस फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक 0.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. गौरतलब है कि रात 10.30 बजे के बाद ही फिल्म की 21वें  दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े आएंगे. 

    बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)
    पहला दिन 30  करोड़
    दूसरा दिन 36.5 करोड़
    तीसरा दिन 54.5 करोड़
    चौथा दिन 59 करोड़
    पांचवा दिन 20 करोड़ 
    छठा दिन  13.00 करोड़
    सातवां दिन 11.25 करोड़ 
    आठवां दिन 10.75 करोड़
    नौंवा दिन 17.75 करोड़ 
    दसवां दिन 22.50 करोड़ 
    ग्याहरवां दिन 5.75 करोड़ 
    बाहरवां दिन 5.75 करोड़ 
    तेहरवां दिन 4.15 करोड़ 
    चौदहवां दिन 3.5 करोड़ रुपये 
    पंद्रहवां दिन 2.85 करोड़ रुपये 
    सोलहवां दिन 5.25 करोड़ रुपये 
    सत्रहवां दिन 6.9 करोड़ रुपये
    अठाहरवां दिन 2 करोड़ रुपये
    उन्नीसवां दिन 2.5 करोड़ रुपये 
    बीसवां दिन 1.75 करोड़ 
    इक्कसीवां दिन 0.76 करोड़ (शाम 5 बजे तक के आंकड़े)
    टोटल कलेक्शन 316.76 करोड़ रुपये

     

    'बॉर्डर 2' फिल्म की 21वें दिन की ऑक्यूपेंसी 
     'बॉर्डर 2' की तीसरे गुरुवार, 12 फरवरी 2026 की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 4.45 फीसदी दर्ज की गई है जो कि तीसरे बुधवार की तुलना में थोड़ी ज्यादा है. 

    'बॉर्डर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
    दुनिया भर में, ‘बॉर्डर 2’ ज़बरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 426 करोड़ से 464 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म की दुनिया भर में कमाई 426 रुपये करोड़ से ज़्यादा है, जबकि द इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया है कि 19वें दिन इसकी कमाई 464 करोड़ से ज़्यादा थी. 

    बॉर्डर 2 के बारे में और जानें
    अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल लीड रोल में हैं. फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे एक्टर भी हैं. कास्ट में मेधा राणा, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मोना सिंह भी हैं. यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसने अच्छा प्रदर्शन किया, खासकर रिपब्लिक डे वीकेंड पर. तीसरे हफ्ते का कलेक्शन काफी कम रहा है लेकिन फिल्म का ओवरऑल थिएटर रन शानदार रहा है. 

    (डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा, सैकनिक और अलग-अलग सोर्स से लिए गए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं.)

    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘शरारत’ गाने की लॉन्च को याद कर इमोशनल हुईं क्रिस्टल, बोलीं - 'इसलिए रणवीर सुपरस्टार है'
    Next Article
    गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन एक दशक बाद फिर दिखाएंगे अपना कमाल, नई सीरीज में मचाएंगे धमाल

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment