Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बीमार हैं उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना, सिंगर ने साथ देने का वादा कर छोड़ा दरबदर

    4 days ago

    बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने उदित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. जिसके चलते एक्टर एक बार फिर से काफी लाइम लाइट में आ गए हैं. उदित की पहली पत्नी रंजना खुद के लिए इंसाफ चाहती हैं. उन्होंने बताया है कि वो बहुत बीमार हैं और उन्हें मदद की जरूरत है.

    उदित नहीं करते वादा पूरा
    रंजना नारायण झा ने सुपौल थाना में शिकायत दर्ज की है. इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ भी बातचीत की है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रंजना झा ने बताया कि, 'आप सभी जानते हैं कि उदित नारायण जी वादा करते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं करते हैं. उन्होंने अब तक कुछ भी नहीं किया है, इसी वजह से मैं महिला पुलिस थाने में कंम्प्लेंट दर्ज करवाने आई हूं. मैं भी न्याय की हकदार हूं.'

    बीमार हैं रंजना
    इस दौरान रंजना ने ये भी बताया कि वो इन दिनों लगातार बीमार रहती हैं और उन्हें सपोर्ट की जरूरत है. रंजना ने कहा, 'मैं आजकल काफी बीमार रहती हूं और मुझे सपोर्ट की जरूरत है. लेकिन उदित नारायण कुछ नहीं कहते हैं और ना ही कुछ कर रहे हैं. वो हाल ही में गांव आए थे और एक बार फिर से वादे करके वापस चले गए. इसलिए मुझे दोबारा कम्प्लेंट करने आना पड़ा.' रंजना ने ये भी बताया कि ये मामला कोर्ट में लंबित है, सिंगर उदित वहां आते हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जाता है.

    बता दें कि रंजना नारायण झा उदित नारायण की पहली पत्नी हैं. दोनों की शादी 7 दिसंबर 1984 में हुई थी. लेकिन उदित ने साल 1985 में ही दूसरी शादी कर ली थी. उन्होंने दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया था. रंजना अब भी उनकी पत्नी हैं और ऐसे में उदित नारायण की जिम्मेदारी भी हैं. उदित और रंजना के कोई बच्चे नहीं हैं, जबकि दूसरी पत्नी से उदित का एक बेटा है आदित्य नारायण. जो मशहूर सिंगर और होस्ट हैं. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    'रागिनी MMS 3' में नहीं होंगी सनी लियोनी, आमिर खान के बेटे संग स्क्रीन शेयर करेंगी तमन्ना भाटिया
    Next Article
    अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment