Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda

    बॉलीवुड सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह गाने से विवादों में:बिकिनी गर्ल्स के साथ नाच रहे; अश्लीलता फैलाने को लेकर पंजाब DGP से कंप्लेंट

    2 days ago

    बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने 2 साल पुराने गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। यह गाना नागन टाइटल से रिलीज हुआ था। जिसे अब तक 1.40 करोड़ लोग देख चुके हैं। इस गाने में हनी सिंह बिकिनी पहने युवतियों के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। जालंधर के भाजपा नेता ने यह गाना देखा तो अब पंजाब के DGP गौरव यादव को शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ FIR की मांग की है। इसके अलावा इस गाने को तुरंत यूट्यूब समेत सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने कल ही ये गाना देखा। जो बिना किसी एज लिमिट के चल रहा है। जो बच्चों व किशोरों के लिए नुकसानदेह है। इसके अलावा पंजाबी सभ्याचार की भी इस गाने की वजह से बदनामी हो रही है। भाजपा नेता को इन दृश्यों पर एतराज, PHOTOS... कंप्लेंट में BJP नेता की 2 अहम बातें भाजपा नेता की शिकायत की कॉपी... 2 साल पहले रिलीज हुआ गीत, 13M व्यूज आ चुके हनी सिंह का नागन 3.0 सांग 2 साल पहले 15 अप्रैल 2023 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसे अब तक 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि उस वक्त भी इसमें दिखाई अश्लीलता को लेकर सवाल उठे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस वजह से यह गाना बेरोकटोक यूट्यूब पर चल रहा है। हनी सिंह के बारे में जानिए... 13 साल की उम्र में बने नास्तिक हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। उनकी मां उन्हें प्यार से हनी बुलाती थीं, जो बाद में जाकर उनकी पहचान ही बन गई। म्यूजिक की दुनिया में आने के बाद हनी ने नाम के आगे यो-यो लगाया, जो उन्होंने अपने अमेरिकी-अफ्रीकी दोस्तों से स्लैंग में सीखा था। सिंगर का परिवार लाहौरी पंजाबी है। बंटवारे के बाद उनके दादा भारत आ बसे। हनी का बचपन दिल्ली की करमपुरा की रिफ्यूजी कॉलोनी में बीता। उनकी मां भूपिंदर कौर शुरू से ही बहुत स्पिरिचुअल रहीं। उनके घर में भक्ति कीर्तन का माहौल रहता था। इसका असर हनी पर भी रहा। वो स्कूल में पढ़ाई के अलावा तबला बजाते थे। सिख फैमिली से आते थे, इस वजह से वो केश भी रखते थे। लेकिन 13 साल की उम्र में कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें वो केश हटाने पड़े। एक इंटरव्यू में हनी बताते हैं कि उनके बालों में ड्रैडलॉक्स बनने लगे थे, जिसको हटाने की वजह से उनकी जूड़ी छोटी होती गई। फिर स्कूल में उनका मजाक बनने लगा। इस बात से परेशान होकर हनी ने अपनी मां से कहकर बाल ही कटवा दिए। अगले दिन जब वो स्कूल असेंबली में तबला बजाने सिर पर रुमाल बांधकर पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें वहां से जाने को बोल दिया। इस बात का हनी पर इतना गहरा असर हुआ कि उन्होंने तबला बजाना छोड़ दिया और नास्तिक बन गए। पिता से बचपन से अच्छे नहीं रहे रिश्ते हनी का अपने पिता से रिश्ता बचपन से ही खराब रहा है। हनी की एक बहन हैं। उनकी बहन गुड़िया हमेशा से पापा के ज्यादा करीब थीं और हनी अपनी मां से। बचपन में जब उन्होंने अपने केश हटाए, उस वक्त उनके पिता सरदार सरबजीत सिंह ने उनसे दो-ढाई साल तक बात नहीं की। हनी एक इंटरव्यू में कहते हैं- 'मैंने केश कटाए तो पापा ने मुझे दिल से दूर कर दिया। मुझे गलत बातें बोलते थे। हमारे बीच बहुत दूरियां आ गई।' दोनों के रिश्ते आगे चलकर इतने खराब होते गए कि उनके पिता ने उनको घर से ही निकाल दिया। वो रोहिणी में अपने गुरु के दिए एक कमरे के फ्लैट में रहने लगे। 'ब्राउन रंग' को दिलजीत ने गाने से किया था मना हनी म्यूजिक की दुनिया में अपनी मां की वजह से आगे बढ़े। घर में मां ही उनके म्यूजिक को बढ़ावा देती थीं। दरअसल, हनी की मां सिंगर बनना चाहती थीं लेकिन उनके पिता ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। जब हनी ने म्यूजिक बनाने की इच्छा जाहिर की तो पति की नाराजगी के बाद भी भूपिंदर कौर बेटे के सपने को सींचती रहीं। हनी की डॉक्यूमेंट्री में वो कहती हैं कि बेटे के जरिए वो अपना सपना जी रही थीं। ब्राउन रंग हनी सिंह का पहला सोलो गाना था। बतौर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट करियर शुरू करने वाले हनी इस गाने से पहले म्यूजिक डायरेक्टर ही थे। इस गाने को हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के लिए लिखा था। दोनों ने साथ में पहले भी काम किया था। हनी चाहते थे कि दिलजीत इसे गाएं। लेकिन गाने में बहुत अंग्रेजी होने की वजह से दिलजीत ने इसे गाने से मना कर दिया। फिर हनी इस गाने के एक दूसरे आर्टिस्ट के पास ले गए, उन्हें वहां से भी इनकार सुनने को मिला। दो साल तक गाना ऐसे ही पड़ा रहा, फिर उन्होंने तय किया कि वो ब्राउन रंग गाएंगे। ये गाना साल 2011 में रिलीज हुआ था। ये हनी सिंह के एलबम ‘इंटरनेशनल विलेजर’ का पार्ट था। गाने का वीडियो 2012 के फरवरी में रिलीज किया गया था। उस साल ये यूट्यूब का सबसे अधिक ट्रेडिंग वीडियो बना। एशिया में म्यूजिक चार्ट में नंबर वन गाना रहा। इस गाने से हनी सिंह को वो पहचान मिली जो वो सालों से बनाने की कोशिश कर रहे थे। जीवन में सफलता और नशा साथ चल रहा था 2012 वो साल था, जब हनी सिंह की जिंदगी में दौलत, शोहरत के साथ नशे की एंट्री हुई। उन्होंने शराब के साथ-साथ अलग-अलग तरह के नशे को आजमाना शुरू कर दिया था। वो इन सब में इतना खो गए थे कि पत्नी और मां-बाप सबको भूल गए। उनकी लाइफ में दूसरी औरतों की एंट्री होने लगी थी। उनका ऐसा कहना है कि उनके अंदर शैतानी ताकतें आ गई थी, जो उनसे ये सब करवा रही थीं। हनी ने सैटनिक पावर के ऊपर ‘वीड पिला दे सजना’ नाम से एक पूरा वीडियो डेडिकेट किया था। एक इंटरव्यू में हनी बिना नाम लिए बताते हैं कि इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम थे, जिन्होंने उन्हें ये सब करने के लिए उकसाया। उसके बाद वो पीने लगे। शुरुआत में चार-पांच गांजा रोल से भी उनका कुछ नहीं होता था। फिर धीरे-धीरे उन्हें लत लग गई और उन्हें गांजा बनाने के लिए एक लड़के को नौकरी पर रख लिया था। महिला विरोधी गाने और अश्लीलता फैलाने का आरोप उनके ‘मेनियक’ गाने में इस्तेमाल हुए डबल मीनिंग लिरिक्स की वजह से मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब सिंगर पर आरोप लगे हों। साल 2012 तक हनी की पहचान बन चुकी थी। उनके गानों में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के अलावा शराब, ड्रग्स की बातें होती हैं। गाने के बोल महिला विरोधी होने के बावजूद यूथ को उनके गाने पसंद आ रहे थे। लेकिन उसी साल निर्भया गैंगरेप घटना हुई, जिसके बाद से लोगों ने हनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनके शो कैंसिल हुए, वह रियलिटी शो के जजिंग पैनल से हटाए गए, कई जगह FIR दर्ज हुई। करियर की शुरुआती दौर में गाए ‘वैल्यूम-1’ और ‘मैं हूं बलात्कारी’ जैसे गाने के लिए उनकी खूब आलोचना हुई। लेकिन हनी ना सिर्फ उस समय बल्कि आज भी कहते हैं कि उन्होंने वे गाने नहीं गए हैं। साथ ही, वो अपने गानों को डिफेंड करते हुए गुलजार, मोहम्मद रफी और बॉलीवुड के कई कलाकारों को कटघरे में खड़े करते हैं। वो कहते हैं कि मैं यही सब सुनकर बड़ा हुआ हूं। और जब इनके गाने अश्लील नहीं तो मेरे कैसे हुए। पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप हनी सिंह ने करमपुरा की लड़की शालिनी तलवार से 23 जनवरी 2013 को शादी की थी। शालिनी उनके कॉलेज का प्यार थीं, जिनसे वो ट्यूशन के दौरान मिले थे। 2023 में शालिनी ने हनी सिंह, उनके पिता, मां और बहन पर कई संगीन आरोप लगाते हुए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि 10 सालों से वो शादी में घरेलू हिंसा झेल रही थीं। सिंगर के कई सारी लड़कियों से अवैध संबंध थे और जब वो पूछती तो वो उन्हें मारते थे। यही नहीं शालिनी ने हनी सिंह के पिता पर नशे में गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। मां भूपिंदर कौर और बहन गुड़िया पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। बाद में दोनों के बीच सेटलमेंट हुआ। लेकिन जब ये मामला सामने आया था, उस वक्त सिंगर ने इसे मानने से इनकार किया था। बाद में कई इंटरव्यू में वो ये कहते सुने गए कि सेपरेशन के बाद से उनकी सेहत में सुधार हुआ है। बीमारी के दौरान नास्तिक से आस्तिक बने करियर की बुलंदी पर होते हुए भी साल 2014-2015 में उन्होंने हेल्थ कंसर्न की वजह से ब्रेक लिया। हनी बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। वो घर में कैद हो गए। साढ़े तीन साल तक घर से बाहर नहीं निकले। वो किसी से फोन पर बात नहीं करते थे। न ही वो रेडियो, टीवी या सोशल मीडिया देखते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उस फेज में उन्हें रनिंग इंफॉर्मेशन से डर लगता था। पहले तो वो लोगों से मिलना या बात नहीं करना चाहते थे। लेकिन कभी-कभार वॉयस नोट पर बात करते थे। जिंदगी के सात साल उन्होंने सिर्फ चार लोगों के साथ गुजारे, वो भी ऐसे जैसे कि वो उनके लिए हैं ही नहीं। सिंगर ने बचपन की एक घटना की वजह से भगवान को मानना छोड़ दिया था। लेकिन जब वो बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे, तब उन्हें वापस भगवान की शरण में जाना पड़ा। अपने कमबैक को हनी भोलेनाथ का चमत्कार बताते हैं। अब वो भगवान शिव को अपना इष्ट देव मानने लगे हैं। वो बताते हैं कि साल 2021 में वो हरिद्वार के नीलेश्वर धाम मंदिर में गए और तब से वो खुद में बदलाव महसूस करने लगे। हनी का मानना है कि उस मंदिर में जाने के बाद उनके अंदर हिम्मत, कॉन्फिडेंस आया। उन पर चल रहे कोर्ट के मामले खत्म होने लगे थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पैपराजी के सवाल से असहज हुईं ईशा देओल:हाथ से इशारा कर पूछा ये कैसा सवाल, पिता के निधन के एक महीने बाद एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
    Next Article
    'धुरंधर' में जावेद खनानी बनने के लिए मिल रहीं गालियां:एक्टर अंकित सागर बोले- यह सबसे बड़ा कॉम्प्लिमेंट, लोग थप्पड़ मारने की भी बात करते हैं

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment