Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली धमकी:3 बार वॉट्सएप कॉल की, कार की फोटो भेजी, बोला- तेरे दिन थोड़े रह गए

    4 days ago

    पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को किसी ने व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी है। कॉल करने वाले ने कहा कि, तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं। इसके बाद मास्टर सलीम के मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। मास्टर सलीम के मैनजर की पहचान जोश के तौर पर हुई है। जोश ने बताया कि उसे 3 बार वॉट्सऐप कॉल की गई। दो बार उसने कॉल पिक नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उसकी कार का फोटो भेज दिया और कहा कि उस पर पूरी नजर है। तीसरी बार जब फोन उठाया तो जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने किसी चीज की डिमांड नहीं की बस इतना ही कहा कि तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं। थ्रेट मिलने के बाद इसकी शिकायत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को कर दी गई है। पहली बार 28 जनवरी को आई कॉल मैनेजर जोश ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी की शाम को जब वह घर पर थे, तब उन्हें एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी। कॉल उठाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिसे उन्होंने शुरुआत में नजरअंदाज कर दिया था। पांच दिन बाद उन्हें फिर उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। इस बार उन्होंने कॉल नहीं उठाई। इसके तुरंत बाद, धमकी देने वाले व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर उनकी गाड़ियों की तस्वीरें वॉट्सऐप के माध्यम से भेजी। एसीपी सेंट्रल कर रहे धमकी भरी कॉल की जांच व्हाट्सएप पर धमकी मिलने के बाद जोश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत एसीपी सेंट्रल अजय सिंह के पास पहुंची है। एसीपी सेंट्रल का कहना है कि वह व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जांच कर रहे हैं। जिस भी व्यक्ति ने कॉल की है उसे जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजपाल के कठिन समय में सोनू सूद ने की मदद:फिल्म का ऑफर और साइनिंग अमाउंट भी दिया, कहा- हम सब एक परिवार हैं
    Next Article
    अरुणा ईरानी ने महमूद के साथ रिश्ते पर किया खुलासा:कहा- एहसानों के कारण उनके करीब आई, मेरा फायदा उठाया

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment