Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अरुणा ईरानी ने महमूद के साथ रिश्ते पर किया खुलासा:कहा- एहसानों के कारण उनके करीब आई, मेरा फायदा उठाया

    5 days ago

    अरुणा ईरानी भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अरुणा प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने महमूद के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने फिल्मों में काम करने का मौका देने के लिए महमूद को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता एक तरह के एहसान और मजबूरी के भाव से बना था। उन्होंने कहा, महमूद जी ने मुझे सबसे पहले काम दिया। हमारा रिश्ता एक तरह के एहसान और मजबूरी के भाव से बना, और यही वजह थी कि यह हुआ। बाद में महमूद जी अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में चले गए और मैं अलग शोज में बिजी हो गई। तभी मुझे ऐसा लगने लगा कि वह मेरा खुले तौर पर फायदा उठा रहे थे। मैंने जो किया, वह मजबूरी और जरूरत की वजह से किया, इसलिए मैं उन्हें अकेले दोषी नहीं ठहराना चाहती। मैं भी इसका समर्थन करती रही। बाद में फिर यह रिश्ता खत्म हो गया। इसी इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने महमूद से अपने विवाह को लेकर लंबे समय से चली आ रही अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी। अरुणा ने कहा, उन्होंने कहा था कि वह मुझसे शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीछे मुड़कर देखा तो यह मेरे लिए अच्छा ही था। वह पहले ही दो बार शादी कर चुके थे और तीसरी बार भी कर सकते थे, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी किस्मत अच्छी थी। जो हुआ वह गलत था। वह लोगों को बताते थे कि उन्होंने मुझसे शादी की है। इसी वजह से फिल्म निर्माताओं ने मुझे काम देना बंद कर दिया। उन्हें डर था कि अगर मैं गर्भवती हो गई, तो उनकी फिल्म अटक सकती है। यह मेरे लिए बड़ा झटका था। जब यह कहानी खत्म हुई और मैंने स्वतंत्र रूप से काम करना शुरू किया, तब लोगों को समझ में आया कि हमारे बीच कुछ भी नहीं था। महमूद संग अफेयर की चर्चा, करियर पर असर पड़ा बॉम्बे टु गोवा और कारवां दोनों ही फिल्में हिट साबित हुईं। आमतौर पर ऐसी सफलता के बाद हर एक्ट्रेस का करियर ऊंचाइयों पर पहुंचता है, लेकिन अरुणा के साथ इसका उल्टा हुआ और उन्हें काम मिलना बंद हो गया। इसकी वजह महमूद के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं थीं, जिसने उनके करियर पर बुरा असर डाला। दरअसल, बॉम्बे टू गोवा के दौरान अरुणा और महमूद के अफेयर की खबरें फैलने लगीं। यहां तक कहा गया कि दोनों ने चोरी-छिपे शादी कर ली है, जिसका असर अरुणा के फिल्मी करियर पर पड़ा और कई सालों तक उन्हें कोई काम नहीं मिला।
    Click here to Read More
    Previous Article
    बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली धमकी:3 बार वॉट्सएप कॉल की, कार की फोटो भेजी, बोला- तेरे दिन थोड़े रह गए
    Next Article
    मनोरंजन से आगे, पॉप संगीत अब बदलाव का जरिया:स्विफ्ट की अपील से लाखों वोटर जुटे, महिलाओं की आवाज बनीं​ ​बियॉन्से

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment