Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ‘भूत बंगला’ में OG रीयूनियन: 14 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार–प्रियदर्शन, जानें क्यों है खास

    3 days ago

    फिल्म इंडस्ट्री में कई कमबैक हुए हैं लेकिन कुछ वापसी ऐसी होती है जो मिसाल बन जाती है और सबको चौंका देती है. अपनी धमाकेदार वापसी के साथ इस जोड़ी ने फिर साबित कर दिया है कि असली OG वही हैं और जब ये साथ आते हैं तो मुकाबला करना आसान नहीं होता है. अगर कॉमेडी की दुनिया की ऐसी ही एक पावरफुल जोड़ी की बात करें तो वो है अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन. इन दोनों ने मिलकर कई बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी शुरू की है. कई कल्ट क्लासिक फिल्में दीं और अब ‘भूत बंगला’ के जरिए फिर से बड़ा धमाका करने वाले हैं.

    ‘भूत बंगला’ से मचा हंगामा
    सिर्फ फिल्म का नाम सामने आते ही पूरे देश में हलचल शुरू हो गई है. आजकल हॉरर-कॉमेडी का जो ट्रेंड चल रहा है उसमें फैंस पहले से ही एक्साइटेड हैं लेकिन इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी की वापसी. ये दोनों सिर्फ इस जॉनर में काम करने वाले लोग नहीं बल्कि इसे सही मायनों में पॉपुलर बनाने वालों में से हैं. पोस्टर्स भी काफी दिलचस्प हैं और साफ इशारा कर रहे हैं कि पुराना जादू फिर देखने को मिलने वाला है.

    अक्षय कुमार का किलर कॉम्बिनेशन
    अक्षय कुमार को हॉरर-कॉमेडी में देखना हमेशा से फैंस के लिए मजेदार रहा है. और जब डायरेक्शन प्रियदर्शन का हो तो फिर ये कॉम्बिनेशन और भी खास हो जाता है. उनकी फिल्मों में कॉमेडी और डर का बैलेंस कमाल का होता है. साथ में मजबूत कहानी बढ़िया म्यूजिक और ऐसे किरदार जो सालों तक याद रहते हैं. ‘भूत बंगला’ में भी यही सब देखने की उम्मीद की जा रही है जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyadarshan (@priyadarshan.official)

    यादगार जोड़ी की वापसी
    इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन अपनी उसी आइकॉनिक कॉमेडी स्टाइल को वापस ला रहे हैं. खास बात ये है कि अक्षय कुमार और परेश रावल की फेमस जोड़ी भी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है. दोनों की केमिस्ट्री उनकी मजेदार नोकझोंक और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने पहले भी लोगों को खूब हंसाया है. अब वही पुराना क्लासिक ह्यूमर इस बार थोड़ा डर के ट्विस्ट के साथ देखने को मिलेगा जो आज के ऑडियंस को जरूर पसंद आएगा.

    फैंस का जबरदस्त क्रेज
    ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस में अलग ही लेवल की दीवानगी देखी जा रही है. इतना ज्यादा क्रेज है कि मेकर्स को लोगों की मांग पर फिल्म की रिलीज डेट पहले करनी पड़ी है. इससे साफ है कि लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. किसी हॉरर-कॉमेडी के लिए ऐसा एक्साइटमेंट कम ही देखने को मिलता है लेकिन जब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन जैसे असली खिलाड़ी साथ हों तो नामुमकिन भी मुमकिन हो जाता है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    … तो जेल से बाहर आ जाएंगे राजपाल यादव, कोर्ट ने दे दी 3 बजे तक तक अल्टीमेटम
    Next Article
    राजपाल यादव के बाद अब अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, मुरादाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment