Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान कई जगह झड़प, गोपालगंज और मुंशीगंज में बम धमाके

    2 days ago

    बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. गुरुवार (12 फरवरी) सुबह 7.30 बजे से पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइनें नजर आ रही हैं.  चुनाव के बीच कई जगहों से झड़प की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. मुंशीगंज इलाके में बम फेंके जाने की खबर है. इसके अलावा गोपालगंज के एक पोलिंग बूथ पर बम विस्फोट की खबर सामने आई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मतदान केंद्र और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है.

    द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक,  गोपालगंज क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर देसी बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो अंसार सदस्य और एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए. एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहम्मद सरवर हुसैन ने द डेली स्टार को बताया, धमाका सुबह करीब 9 बजे निचुपारा इलाके के रेशमा इंटरनेशनल स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन पर हुआ.

    धमाके में घायल हुए तीन लोग

    हुसैन ने बताया कि धमाके में घायल हुए लोगों को मामूली चोटें आई हैं. घायलों की पहचान अंसार सदस्यों सुकांतो मजूमदार और जमाल मुल्ला और कस्बे के आरामबाग इलाके के रहने वाले अशरफ अली की 13 साल की बेटी अमीना खानम के रूप में हुई है.

    धमाके की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारी का कहना है कि कानून व्यवस्था नियंत्रण में है और आम चुनाव के लिए जारी मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी है.  चुनाव अधिकारी जाहिरुल इस्लाम ने घटना को लेकर बताया कि पोलिंग स्टेशन पर अचानक एक तेच ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी, लेकिन स्थिति को फौरन संभाल लिया गया. मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आई है. उन्होंने कहा, पहले दो घंटे में केंद्र पर 198 वोट डाले गए.

    मुंशीगंज में भी बम धमाका

    द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंशीगंज इलाके के मखाती गुरुचरण हाई स्कूल में एक देसी बम विस्फोट किया गया. सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद मोमिनुल इस्लाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह करीब 10 बजे दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. हालांकि मतदान अधिकारी ने इसे मामूली घटना बताया. फिलहाल मौके पर पुलिस बल की तैनाती को बढ़ा दिया गया है. पोलिंग स्टेशन पर मतदान की प्रक्रिया जारी है.

    मणिपुर के पोलिंग स्टेशन पर तनाव

    मणिपुर गर्ल्स स्कूल के मतदान केंद्र पर तनाव की खबर है. बांग्लादेश-आवामी लीग ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मतदान केंद्र पर कोई भी वोटर नहीं है, यहां केवल सिर्फ बीएनपी और जमात के कार्यकर्ता हैं. मतपत्र छीनने और मैप भरने के लिए अफरा-तफरी मची हुई है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता होगी खत्म? BJP सांसद ने दिया नोटिस
    Next Article
    Bangladesh Election Results: बांग्लादेश चुनाव के नतीजे कब? सबसे पहले कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव, जानें

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment