Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Bangladesh Election Results: बांग्लादेश चुनाव के नतीजे कब? सबसे पहले कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव, जानें

    2 days ago

    बांग्लादेश में आज (12 फरवरी) आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है. 12 फरवरी शाम साढ़े 4 बजे तक लोग वोट कर सकते हैं. लगभग 17 करोड़ की आबादी वाले देश बांग्लादेश में 12 करोड़ से ज्यादा लोग वोट देने के योग्य हैं. देश की 300 संसदीय सीटों में 299 सीटों पर वोटिंग हो रही है. कुल 1,981 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

    बांग्लादेश में चुनाव के साथ-साथ एक जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह भी कराया जा रहा हैं. इस बार मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच माना जा रहा है. इससे पहले मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की अवामी लीग को पिछले साल भंग कर दिया था और पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी.

    क्या बोले मोहम्मद यूनुस 
    मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू होने की उम्मीद है और आधिकारिक परिणाम कल यानि 13 फरवरी को आने की संभावना है. मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि वह जल्द ही निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंप देंगे. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और संबंधित पक्षों से मतदान के चलते संयम, सहिष्णुता और लोकतांत्रिक व्यवहार बनाए रखने की अपील की है.

    यहां देख सकते हैं बांग्लादेश चुनाव के नतीजे

    लाइव टीवी: https://news.abplive.com/live-tv 

    एबीपी लाइव (हिंदी): https://www.abplive.com/

    एबीपी नेटवर्क यूट्यूब: https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc 

    एबीपी लाइव (English): https://news.abplive.com/ 

    इसके अलावा दर्शक एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट का पूरा लाइव प्रसारण देख पाएंगे. 

    एबीपी न्यूज इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/abpnewstv/ 

    एबीपी लाइव इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/abplivenews/ 

    एबीपी लाइव एक्स: https://x.com/abplive 

    बांग्लादेश में हो रहे आम चुनावों को जेन Z इलेक्शन भी कहा जा रहा है. बांग्लादेश के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 12.7 करोड़ मतदाताओं में से 3.58 प्रतिशत मतदाता पहली बार मतदान करने वाले हैं. ये युवा शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद ही वोट देने के लिए योग्य मतदाता बने हैं. इसके अलावा देश में पहली बार करीब 8 लाख पंजीकृत प्रवासी बांग्लादेशी आईटी आधारित डाक मतपत्र सिस्टम के जरिए मतदान कर सकेंगे.

    ये भी पढ़ें

    आजमगढ़ के मदरसे का मौलाना ब्रिटेन में बैठकर लेता रहा सैलरी, कई बार गया पाकिस्तान, ED की रेड

    Click here to Read More
    Previous Article
    बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान कई जगह झड़प, गोपालगंज और मुंशीगंज में बम धमाके
    Next Article
    बांग्लादेश में कब-कब हुआ जनमत संग्रह? इस बार कितना अलग, क्या यूनुस बनेंगे और ताकतवर!

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment