Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप मैच में चमका झज्जर का कनिष्क:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार मैन ऑफ द मैच, मां बोलीं- कहा था बेटा धुम्मे ठावेगा

    5 days ago

    हरियाणा के झज्जर के कनिष्क चौहान ने बीती शाम भारत-पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। कनिष्क चौहान को खिताब मिलने की खुशी में गांव में आतिशबाजी की गई और जश्न मनाया गया। कनिष्क ने जीत की खुशी और खिताफ मिलने की खुशी उनके परिवार के साथ शेयर की। जिम्बाब्वे में चल रहे अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की टीम में कनिष्क ऑल राउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। कनिष्क ने बीते दिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी में 29 गेंदों पर 35 रन बनाएं और अपने ओवर स्पैल में एक विकेट भी चटका। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार मैन ऑफ द मैच कनिष्क चौहान ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया। इससे पहले कनिष्क ने दुबई में हुए एशिया कप में भी कनिष्क चौहान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर मैन ऑफ मैच अपने नाम किया था। उस मैच के दौरान कनिष्क चौहान ने 48 रन बनाए थे और अपने बॉलिंग स्पैल में 3 विकेट चटकाए थे। मां बोलीं- बेटे की उपलब्धि पर गर्व कनिष्क मां सरिता चौहान ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी दफा पाकिस्तान के खिलाफ सही मौके पर कनिष्क चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मैन ऑफ द मैच पाया है। वहीं उन्होंने कहा कि रात में बेटे से बात करने के बाद ही उन्हें नींद आई। बेटे ने जीत की खुशी और खिताफ मिलने की खुशी उनके परिवार के साथ शेयर की। कनिष्क का मैच में रहा बेहतरीन प्रदर्शन कनिष्क चौहान ने बीते दिन पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन रकते हुए पहले बल्लेबाजी में अपना हुनर दिखाया और पाकिस्तान के खिलाफ 4 चौकों व एक छक्के की मदद से 29 गेंदों पर 35 रन बनाए। उसके बाद, बॉलिंग स्पैल में कनिष्क चौहान ने एक विकेट लिया। कनिष्क ने भारत को दूसरा विकेट दिलाया था जो कि इनिंग के 17 वें ओवर में कनिष्क की बदौलत मिला था। कनिष्क चौहान के बारे में जानिए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    पडीक्कल के शतक से कर्नाटक रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में:पंजाब को 5 विकेट से हराया; डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ रनरेट से बाहर
    Next Article
    करनाल के नायब सूबेदार ने पेरिस ओलिंपिक में जीता गोल्ड:7 मिनट 12 सेकेंड में क्लियर की रोइंग रेस, 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment