Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    आदिल रशीद ने पाकिस्तान के हारिस रऊफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 37 साल के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास

    4 days ago

    Adil Rashid Breaks Haris Rauf World Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हरा दिया है. इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने दो विकेट अपने नाम किए. रोस्टन चेज के रूप में पहला विकेट लेने के साथ ही 37 साल के इस अनुभवी स्पिनर ने पाकिस्तान के हारिस रऊफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. रशीद किसी भी टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने मुंबई में खेले गए ग्रुप-सी के मैच में इंग्लैंड की ओर से चार ओवर गेंदबाजी में 17 रन देकर 2 विकेट लिए. 

    आदिल रशीद ने पाकिस्तान के हारिस रऊफ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

    आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने विकेटों की संख्या 42 कर ली हैं. उन्होंने अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज  हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 टी20 मैचों में 40 विकेट अपने नाम किया है. टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली किसी भी टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 46 विकेट लिए हैं. हालांकि, इन 46 विकेटों में से 11 विकेट साल 2017 में आए थे, जब आयरलैंड टेस्ट खेलने वाली टीम नहीं थी.

    टी20 क्रिकेट में आदिल रशीद ने 400 विकेट पूरे किए

    वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज का विकेट आदिल रशीद के लिए इसलिए भी खास था, क्योंकि इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट का आंकड़ा भी छू लिया. रशीद इंग्लैंड के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे ही गेंदबाज बन ग हैं. उनसे पहले ये उपलब्धि सिर्फ क्रिस जॉर्डन ने हासिल की थी. आदिल रशीद के नाम टी20 क्रिकेट में 358 मैचों में 401 विकेट हो गए हैं, जबकि जॉर्डन ने 431 टी20 मैच खेलते हुए 446 विकेट हासिल किए. आदिल टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. उनके नाम 33 विकेट हैं. क्रिस जॉर्डन को पीछे छोड़कर वो इस मामले में नंबर-1 बने. जॉर्डन ने 31 विकेट चटकाए हैं.

    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs NAM: नामीबिया से पहले अलर्ट मोड में टीम इंडिया, USA वाली गलतियां दोहराई तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें
    Next Article
    PSL 2026 Auction: पाकिस्तान सुपर लीग ऑक्शन में बिकने वाले 103 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, उनका प्राइस और टीम; देखें

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment