Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    7 साल बाद टीवी पर कमबैक करेंगे 'बालिका वधू' के जगिया, इस सुपरनैचुरल शो में आएंगे नजर

    6 days ago

    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली हिबा नवाब को लेकर पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही हैं कि वो एक सुपरनैचुरल थ्रिलर में नजर आने वाली हैं. अब इस शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार अब मेकर्स ने शशांक व्यास को इस शो के लिए फाइनल कर लिया है.

    शशांक व्यास को आखिरी बार रूप-मर्द का नया स्वरूप में देखी गया था. ये शो 2019 में ऑफ एयर हो गया था. शशांक व्यास लगभग पिछले 7 साल से छोटे पर्दे से दूर थे.रिपोर्ट के अनुसार इस सुपरनैचुरल शो में हिबा के अपोजिट दो मेल लीड एक्टर्स नजर आएंगे.

    पहले ऐसे रोल में नजर नहीं आए शशांक

    ऐसे में खुशी की बात ये है कि सालों बाद एक बार फिर से शशांक व्यास के फैंस उन्हें छोटे पर्दे पर देख पाएंगे. मेकर्स का मानना है कि शशांक व्यास उनके शो के लिए एकदम परफेक्ट हैं. इतना ही नहीं मेकर्स का ये भी कहना है कि शशांक व्यास ने इससे पहले ऐसी कोई भूमिका नहीं निभाई.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shashank Vyas (@ishashankvyas)

    शशांक व्यास को सबसे ज्यादा पहचान बालिका वधू सीरियल में जगिया की भूमिका निभाकर मिली थी. शशांक व्यास बेशक छोटे पर्दे से गायब हों, लेकिन वो सिटाडेल जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं. कुछ साल पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शशांक व्यास ने टीवी से अपने ब्रेक के बारे में बात की थी.

    उन्होंने कहा था,'आज मेरी जो भी पहचान है,वो टेलीविजन की वजह से है, और ये हमेशा रहेगी. बालिका वधू एक कल्ट शो है और जगिया एक ऐसा किरदार है जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे. लेकिन, मैं एक क्रिएटिव पर्सन हूं, ऐसे में मुझे एक्सपेरिमेंट करते रहना पसंद है.मैं टीवी पर बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल हो गया था.'

    एक्टर ने आगे कहा था कि अगर मैं कंफर्ट जोन में ही रहता हूं, तो मैं गलती कर रहा हूं. इसका मतलब ये है कि मैं खुद को आगे बढ़ने का मौका नहीं रहा हूं.' शशांक ने बताया कि बालिका वधू के टेक्निशियन भी उन्हें कहते थे कि वो फिल्मों में काम क्यों नहीं करते.

    ये भी पढ़ें:-करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स? नेटफ्लिक्स ने दिया बड़ा ऑफर

    Click here to Read More
    Previous Article
    पति संग यूं क्वालिटी टाइम स्पेंड के रहीं प्रेगनेंट सुरभि ज्योति, फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में डूबीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना, पति संग किए महाकाल के दर्शन

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment