Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    यंत्र इंडिया लिमिटेड में करीब 4000 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

    1 week ago

    रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड  ने अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 3,979 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा. यह मौका खास तौर पर 10वीं पास और ITI पास युवाओं के लिए है, जो सरकारी क्षेत्र में ट्रेनिंग और अनुभव हासिल करना चाहते हैं.इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

    कुल पदों का विवरण

    यंत्र इंडिया लिमिटेड ने साल 2026 के लिए कुल 3,979 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें से करीब 2,800 से ज्यादा पद Ex-ITI अप्रेंटिस के लिए रखे गए हैं, जबकि लगभग 1,100 से ज्यादा पद Non-ITI अप्रेंटिस के लिए हैं. इन सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में ट्रेनिंग दी जाएगी.

    आयु सीमा

    यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गयी है.आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

    कितना मिलेगा स्टाइपेंड

    अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा. Non-ITI अप्रेंटिस उम्मीदवारों को लगभग 8,000 से 8,500  रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा, जबकि Ex-ITI अप्रेंटिस उम्मीदवारों को करीब 9,000 से 9,600 रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा.यह राशि Apprentices Act, 1961 के नियमों के अनुसार तय की गई है.

    योग्यता

    Non-ITI अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कुल कम से कम 50 प्रतिशत अंक और गणित व विज्ञान में 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए. वहीं Ex-ITI अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में ITI पास होना अनिवार्य है और ITI सर्टिफिकेट NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त होना चाहिए. यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो तकनीकी क्षेत्र में ट्रेनिंग लेकर आगे सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं.

    कितना लगेगा आवेदन शुल्क

    इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क  जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय लगभग 200 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क करीब 100 रुपये रखा गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा.

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और कोई इंटरव्यू भी नहीं लिया जाएगा.उम्मीदवारों का चयन 10वीं / ITI में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा.मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी.अंत में मेडिकल फिटनेस टेस्ट कराया जाएगा.

    आवेदन कैसे करें

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान में निकली कई पदों पर भर्ती, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं आवेदन
    Next Article
    इंडिया पोस्ट GDS 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 28740 पदों पर होगी भर्ती, 31 जनवरी से आवेदन शुरू

    Related नौकरी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment