Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

    2 weeks ago

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 115 पदों को भरा जाएगा.  योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

    115 पदों पर होगी भर्ती

    यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इस भर्ती अभियान के तहत कुल 115 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें वैज्ञानिक सहायक, लेखाकार या लेखा परीक्षक, विधि सहायक, प्रयोगशाला सहायक, निगरानी सहायक और कनिष्ठ अभियंता जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आयोजित की जाएगी और इसमें वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा में भाग लिया है.

    क्या चाहिए योग्यता ?

    इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई हैं. वैज्ञानिक सहायक के पद के लिए उम्मीदवार के पास जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैव रसायन या पर्यावरण विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है. लेखाकार या लेखा परीक्षक के पद के लिए उम्मीदवार को वाणिज्य विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए और उसके पास लेखा कार्य का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए.विधि सहायक के पद के लिए कानून में ग्रेजुएट डिग्री के साथ अधिवक्ता के रूप में तीन साल का अनुभव अनिवार्य है. वहीं प्रयोगशाला सहायक और निगरानी सहायक के पद के लिए विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है. कनिष्ठ अभियंता के पद के लिए सिविल, केमिकल, पर्यावरण या लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

    यह भी पढ़ें -  CTET 2026 की Answer Key जारी, उम्मीदवार अब ऑनलाइन देख सकते हैं जवाब और दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    आयु सीमा क्या होगी

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

    आवेदन शुल्क कितना देना होगा

    इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सहित सभी अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 25 रुपये शुल्क देना होगा. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा.

    ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

    स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
    स्टेप 2: होमपेज पर “New Registration” के विकल्प पर क्लिक करें.
    स्टेप 3: अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें.
    स्टेप 4: पंजीकरण के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
    स्टेप 5: अपनी  जानकारी और सभी विवरण भरें.
    स्टेप 6: पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
    स्टेप 7: आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
    स्टेप 8: आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

    यह भी पढ़ें - सरकारी कंपनी CEL में नौकरी का मौका, इंजीनियर समेत कई पदों के लिए लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन

    Click here to Read More
    Previous Article
    सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
    Next Article
    10वीं-ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 192 पदों पर भर्ती,जानें आवेदन से जुडी जानकारी

    Related नौकरी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment