Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    WPL की ओपनिंग सेरेमनी में हनी सिंह परफॉर्म कर रहे:जैकलिन फर्नांडीस ने डांस किया, मुंबई और बेंगलुरु के बीच पहला मैच

    2 days ago

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच DY पाटील स्टेडियम में खेला जा रहा है। RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में गायक हनी सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने परफॉर्म किया। इस दौरान मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी मौजूद रहीं। इस मैच में विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की 5 प्लेयर खेल रही हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना एक-दूसरे के विरुद्ध कप्तानी कर रही हैं। विकेटकीपर ऋचा घोष, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी भी खेल रही हैं। प्लेइंग-11 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, डी हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटील, प्रेमा रावत, लेंसी स्मिथ, लौरेन बेल। मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, अमीलिया केर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति, एस सजना, साइका इशाक।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Sivakarthikeyan On Vijay's Jana Nayagan Delay And Parasakthi Release: "Don't Like To Compete With Anyone"
    Next Article
    Mamata Banerjee: 'গতকাল আমি যা করেছি AITC-র চেয়ার পার্সন হিসেবে করেছি' | Zee 24 Ghanta

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment