Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Where Do House Lizards Lay Eggs: घर के किन कोनों में छिपे होते हैं छिपकली के अंडे? जानें इनकी पसंद की सुरक्षित जगहें

    2 weeks ago

    Where Do House Lizards Lay Eggs In Homes: कई घरों में, खासकर गर्म इलाकों में, दीवारों या छत पर छिपकलियां अक्सर दिखाई दे जाती हैं. वे आमतौर पर चुपचाप किसी कोने में बैठी रहती हैं, खासकर वहां जहां रोशनी होती है और कीड़े-मकोड़े ज्यादा आते हैं. ज्यादातर लोग उनकी आदतों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते क्योंकि वे बहुत तेजी से इधर-उधर भाग जाती हैं और आसानी से छिप जाती हैं. हालांकि एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि घरों में दिखने वाली छिपकलियां अपने अंडे कहां देती हैं और वे अंडों के लिए सुरक्षित जगह कैसे चुनती हैं.

    कहां अंडे देती हैं छिपकलियां?

    दरअसल, छिपकलियां भी दूसरे रेपटाइल्स की तरह अपने अंडे ऐसी जगहों पर देती हैं जहां शांति हो और कोई उन्हें परेशान न करे. वे आमतौर पर गर्म, सूखी और कम आवाजाही वाली जगहों को चुनती हैं. घरों में ऐसी कई जगहें होती हैं जो उनके लिए सुरक्षित मानी जाती हैं. उदाहरण के लिए अलमारियों या किचन कैबिनेट के पीछे, दीवारों की दरारों में, टेबल या शेल्फ के नीचे, दीवार पर लगे फोटो फ्रेम के पीछे, बिजली के स्विच बोर्ड के खाली हिस्सों में या फिर छत के कोनों में वे अंडे दे सकती हैं. इन जगहों पर अक्सर सफाई कम होती है और तापमान भी लगभग स्थिर रहता है, जिससे अंडों के विकसित होने के लिए अनुकूल माहौल बन जाता है.

    ज्यादातर मादा छिपकलियां एक बार में दो अंडे देती हैं. ये अंडे छोटे, सफेद और अंडाकार आकार के होते हैं और अक्सर छोटे कंचे जितने दिखाई देते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि अलग-अलग मादा छिपकलियां एक ही सुरक्षित जगह को चुन लेती हैं, इसलिए किसी एक कोने में कई अंडे एक साथ मिल सकते हैं.

    कैसा होता है इनका अंडा?

    छिपकली के अंडे लगभग एक सेंटीमीटर के होते हैं और उनका खोल पक्षियों के अंडों की तरह नाजुक नहीं होता, बल्कि थोड़ा सख्त या चमड़े जैसा होता है. कई लोग इन्हें छोटे सफेद पत्थर या बीज समझ लेते हैं क्योंकि ये आकार में बहुत छोटे होते हैं. आम तौर पर गर्म मौसम में ये अंडे 30 से 60 दिनों के बीच फूट जाते हैं. जब इनमें से बच्चे निकलते हैं तो वे बहुत छोटे होते हैं, लेकिन तुरंत ही चलने-फिरने और छोटे कीड़ों का शिकार करने में सक्षम होते हैं.

    इसे भी पढ़ें- कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स

    कैसे चलता है इनका पता?

    कई बार घर में कुछ संकेत भी मिल जाते हैं जिनसे पता चलता है कि आसपास छिपकली ने अंडे दिए हो सकते हैं. जैसे किसी कोने में छोटे सफेद अंडे दिखना, अंडों के टूटे हुए खोल मिलना, एक ही जगह पर बार-बार छिपकली का दिखाई देना या दीवारों और फर्श पर छोटे काले धब्बे जैसे मल के निशान मिलना. दरअसल छिपकलियां घरों में इसलिए भी रहती हैं क्योंकि यहां उन्हें आसानी से खाना मिल जाता है. घर की रोशनी की वजह से मक्खियां, पतंगे और मच्छर जैसे कीड़े आते हैं और यही उनके भोजन का मुख्य सोर्स होते हैं. यही कारण है कि कई घरों में ये लंबे समय तक इंसानों के साथ ही रह लेती हैं, बिना ज्यादा ध्यान में आए.

    इसे भी पढ़ें- बाजार में बिकने वाला अदरक-लहसुन पेस्ट असली है या नकली, ऐसे चेक करें मिलावट?

    Click here to Read More
    Previous Article
    Fruits And Vegetables Storage Tips: एक साथ कभी नहीं रखने चाहिए ये फल और सब्जियां, 99% महिलाएं करती हैं ये गलतियां
    Next Article
    Sara Tendulkar Saree Look: भाभी सानिया के साथ सारा तेंदुलकर ने बिखेरे जलवे, साड़ी पहन ननद-भाभी ने लूट ली महफिल

    Related होम टिप्स Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment