Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    WhatsApp पर हो रहा है बड़ा बदलाव, अब पूरी तरह बदल जाएगा यह फीचर, जानें क्या है मामला

    1 week ago

    WhatsApp यूजर्स को जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. दरअसल, अभी तक व्हाट्सऐप में मिलती आ रहीं GIFs अब बदलने वाली है. अब न सिर्फ GIFs में बदलाव हो रहा है बल्कि इनके भेजने और चैट में इनके डिस्प्ले होने का तरीका भी पूरी तरह अलग हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपडेट इसी साल 1 जुलाई से लागू हो जाएगी, जिसके बाद दुनियाभर में व्हाट्सऐप यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स नए तरीके से GIFs भेज सकेंगे. 

    क्या होती हैं GIFs और क्यों हो रहा यह बदलाव?

    GIF का पूरा नाम ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट होता है. यह इमेज का एक डिजिटल फाइल फॉर्मेट है, जो स्टेटिक पिक्चर और शॉर्ट, लूपिंग और साउंडलेस एनिमेशन को सपोर्ट करता है. व्हाट्सऐप पर चैटिंग के लिए लोग इमोजी की तरह GIF को भी खूब यूज करते हैं. अभी तक Tenor नाम की कंपनी व्हाट्ऐप को GIFs प्रोवाइड करवा रही थी, लेकिन अब यह कंपनी अपनी सर्विस बंद करना चाहती है, जिसके बाद व्हाट्सऐप को नया प्रोवाइडर देखना पड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने Klipy को अपना नया GIF पार्टनर चुना है. Tenor की सर्विस 30 जून, 2026 तक है. यह सर्विस बंद होने के बाद यूजर्स को परेशानी हो, इससे बचने के लिए व्हाट्सऐप ने पहले ही Klipy के साथ पार्टनरशिप कर ली है. 1 जुलाई से नए प्रोवाइडर की सर्विस शुरू हो जाएगी.

    व्हाट्सऐप ने शुरू कर दी है टेस्टिंग

    व्हाट्सऐप ने नए प्रोवाइडर की GIFs की टेस्टिंग शुरू कर दी है. iOS के लिए व्हाट्सऐप बीटा के 26.2.10.70 वर्जन में ये GIFs देखी गई है, जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जाने लगा है कि कंपनी 30 जून की डेडलाइन तक सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर देगी. इसके अलावा व्हाट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर GIF सर्च करने के तरीके में भी बदलाव करना चाहती है. अब GIF कीबोर्ड को दो की जगह तीन कॉलम में दिखाया जाएगा, जिससे यूजर्स के लिए सर्च करना आसान हो जाएगा. 

    ये भी पढ़ें-

    Tech Explained: गूगल पर कैसे आपके सवालों के सही जवाब मिल जाते हैं? जानिये कैसे काम करते हैं सर्च इंजन

    Click here to Read More
    Previous Article
    iPhone 17e से धमाका करेगी ऐप्पल, पुराने आईफोन की कीमत में देगी एकदम प्रो मॉडल जैसे फीचर्स
    Next Article
    बच्चा हर वक्त मोबाइल में खोया रहता है? ये 3 आसान टिप्स लौटाएंगे उसका ध्यान और पढ़ाई में फोकस

    Related टेक्नोलॉजी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment