Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Watch: शिमरन हेटमायर ने पकड़ा 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट', फील्डिंग देख उड़ जाएंगे होश; मजेदार वीडियो वायरल

    1 day ago

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट के 3 लीग मैच होने थे, जिसमें दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरोम हेटमायर ने पहले सबसे तेज फिफ्टी लगाकर सबको हैरान किया. अब उन्होंने टूर्नामेंट के सिर्फ दूसरे ही मुकाबले में टी20 विश्व कप का शायद सबसे बेहतरीन कैच लपक लिया. 

    हेटमायर के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शमार जोसेफ की गेंद पर स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुन्से ने लेग साइड की तरफ जोर से बल्ला घुमाया. पहली नजर में लगा कि गेंद सीधा सीमा रेखा के पास छक्के के लिए जाएगी, लेकिन उससे पहले हेटमायर की एंट्री हुई और उन्होंने बेहतरीन कैच लेकर सभी को हैरान कर दिया. 

    'कैच ऑफ द टूर्नामेंट'

    इस कैच को आप 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट' भी कह सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हेटमायर ने शानदार डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा. उनका कैच देखते ही बन रहा था. कैच लेने के बाद टीम के साथी खिलाड़ियों ने उनके साथ जमकर जश्न मनाया. शमार जोसेफ ने तो उन्हें गोद में ही उठा लिया. इसके बाद जेसन होल्डर ने भी खुशी में हेटमायर को उठाया. 

    वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक

    शानदार कैच लपकने से पहले हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज अर्धशतक लगाते हुए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था. हेटमायर ने सिर्फ 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. इससे पहले 2009 के टी20 विश्व कप में क्रिस गेल ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. इस लिस्ट में मौजूद शाई होप ने पिछले सीजन यानी 2024 के टी20 विश्व कप में 24 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी.

    हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है. गेल ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    India-US Trade Deal: क्या भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा? केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दिया ये जवाब
    Next Article
    टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही दिन आई हैट्रिक, रोमारियो शेफर्ड और हेटमायर ने रचा इतिहास, WI ने स्कॉटलैंड को धो डाला

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment