Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: टैक्सी में वैगनार देखकर भड़की महिला यात्री, कार छोटी है बोलकर कैंसिल की राइड, वीडियो वायरल

    2 days ago

    एप-बेस्ड कैब सर्विस को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इस बार मामला 180 रुपये की एक छोटी सी कैब राइड से जुड़ा है, लेकिन सवाल बड़े खड़े हो गए हैं. एक वायरल वीडियो में एक महिला यात्री, गाड़ी के साइज और एयर-कंडीशनिंग को लेकर असंतोष जताने के बाद अपनी कैब राइड कैंसिल करती नजर आ रही है. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर पैसेंजर्स की उम्मीदों और ड्राइवरों की मजबूरियों को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई है.

    वैगनार कार देख भड़की महिला यात्री

    वायरल वीडियो, जो कथित तौर पर कैब ड्राइवर ने रिकॉर्ड किया है, उसमें महिला यात्री को WagonR कार पर नाराज होते देखा जा सकता है. महिला का कहना है कि गाड़ी बहुत छोटी है और उसे पूरी तरह AC चलाने की जरूरत है, जबकि मौसम सर्दी का है. ड्राइवर शांति से समझाता है कि WagonR एक इकोनॉमी कैटेगरी की कार है और इस किराए में इससे ज्यादा सुविधाएं संभव नहीं हैं.

    राइड कैंसिल कर बगैर भुगतान किए निकली

    वीडियो में बहस तब और बढ़ जाती है जब महिला भारत की कैब सर्विस की तुलना दुबई जैसे देशों से करने लगती है. ड्राइवर जवाब देता है कि अगर ज्यादा आराम चाहिए तो प्रीमियम कैब बुक करनी चाहिए, जिसकी कीमत भी ज्यादा होती है. आखिरकार महिला कैब कैंसिल कर देती है और वीडियो में दिखता है कि वह बिना भुगतान किए वहां से चली जाती है.

    यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

    वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई. एक वर्ग ने महिला को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बजट किराए में लग्जरी की उम्मीद करना गलत है. यूजर्स का कहना है कि ₹180 की राइड में WagonR जैसी कार और सीमित सुविधाएं पूरी तरह जायज हैं. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने महिला का समर्थन करते हुए कहा कि AC जैसी बुनियादी सुविधा हर हाल में मिलनी चाहिए, खासकर प्रदूषित शहरों में.

    यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो

    Click here to Read More
    Previous Article
    पानी, दवा और 5 KM तक गर्भवती महिलाओं को फ्री राइड, ऑटो ड्राइवर की सोच ने जीता सबका दिल
    Next Article
    Video: ये है डांस वाली पढ़ाई, माड़ साहब ने दिनों के नाम पर क्लास में बच्चों से लगवाए ठुमके, वीडियो वायरल

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment