Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: राक्षसों की टीम है क्या? न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत से सहमे पाकिस्तानी फैंस, वीडियो वायरल

    1 week ago

    25 जनवरी 2026 को हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में भारत ने ब्लैक कैप वालों को करारी शिकस्त दे डाली और 155 रन केवल 10 ओवरों में बनाकर वर्ल्डकप खेलने आ रही टीमों को ये चेतावनी भी दे डाली कि हमारे खिलाफ खेलना है तो मजबूत बनकर आना होगा. इस दौरान अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से कीवी गेंदबाजों की धुलाई की वो देखने लायक था. इसी बीच अब पाकिस्तान से भी भारत की इस परफॉर्मेंस को लेकर प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. जिसमें पड़ोसी अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया की भर भरकर तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं.

    भारतीय टीम को लेकर ये क्या बोल गए पाकिस्तानी

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के एक स्पोर्ट्स एनालिसिस्ट ने भारतीय टीम की परफॉर्मेंस देखकर कहा कि अब मैं इस पर क्या रिव्यू करूं. ये तो राक्षसों की टीम है. आते हैं और 10 ओवर में 150 करके चले जाते हैं. इनका खिलाड़ी एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रहा है, अभी हाल ही में हार्दिक पांड्या ने 16 बॉल पर फिफ्टी मारी थी और अब ये अभिषेक 14 बॉल पर फिफ्टी मार गया. गजब की टीम है.

    जमकर की अभिषेक शर्मा की तारीफ

    इसके बाद वो कहता है कि इनके तो सीनियर प्लेयर भी मिडऑफ पर छलांगे मारकर कैच लपक लेते हैं तो सोचो नए लड़के कितने खतरनाक होंगे. ये लोग रिकॉर्ड बनाते हैं और एक महीने में इन्हीं का प्लेयर आकर उस रिकॉर्ड को तोड़ देता है. आपको बता दें पिछले टी-20 में मिचेल सेंटनर ने भारत की बल्लेबाजी देखकर कहा था कि इनके खिलाफ अगर खेलना है तो 300 रन बनाने होंगे. अब पाकिस्तानियों के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिन्हें लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

    यूजर्स बोले, पाकिस्तान का हाल बहुत बुरा होने वाला है

    वीडियो को Apex Sports नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बाबर आजम ने अभिषेक की बेटिंग देखकर भारत आने से मना कर दिया है. एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तान का इससे भी बुरा हाल करेंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...फिलहाल भारतीय टीम बहुत खतरनाक फॉर्म में चल रही है.

    यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: "ऐ वतन तेरे लिए" रानू मंडल ने हाथ में तिरंगा लेकर गाया देशभक्ति का गाना, वायरल हो रहा वीडियो
    Next Article
    झंडा फहराने के बाद कहीं और सैल्यूट करने लगीं IAS टीना डाबी, यूजर्स ने लिए मजे; वीडियो वायरल

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment