Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश

    1 week ago

    आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल बन चुका है. खासकर जब बात iPhone 17 Pro Max जैसे प्रीमियम फोन की हो, तो हर कोई इसे पाने का सपना देखता है. लेकिन जब यही महंगा फोन किसी बड़े बिजनेसमैन या सेलिब्रिटी के बजाय एक गोलगप्पा बेचने वाले के हाथ में नजर आए, तो मामला खुद-ब-खुद वायरल हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें पटना की सड़कों पर गोलगप्पा बेचने वाला एक शख्स लाखों का आईफोन इस्तेमाल करता दिख रहा है.

    पटना के गोलगप्पा वाले का वीडियो हुआ वायरल

    Patna से सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गोलगप्पा विक्रेता अपने स्टॉल पर ग्राहकों को सर्व करते हुए नजर आता है, लेकिन लोगों का ध्यान उसके गोलगप्पों से ज्यादा उसके फोन पर चला जाता है. दावा किया जा रहा है कि वह iPhone 17 Pro Max का इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी कीमत करीब 1,49,900 रुपये बताई जा रही है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by BIHARI-ADDA-WALA (@bihari_adda_wala)

    फूड व्लॉगर ने किया खुलासा

    यह वीडियो Instagram पर फूड व्लॉगर ‘Bihari Adda Wala’ द्वारा शेयर किया गया है. व्लॉगर जब Patna Junction के पास स्थित ‘Shivji Banarasi Golgappa’ स्टॉल पर पहुंचा, तो उसने इस अनोखे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में वह न सिर्फ फोन को करीब से दिखाता है, बल्कि उसके इंटरफेस को भी चेक करता है, जो एक आईफोन जैसा ही नजर आता है.

    डिजिटल पेमेंट के लिए करता है इस्तेमाल

    वीडियो में गोलगप्पा विक्रेता खुद बताता है कि वह इस फोन का इस्तेमाल डिजिटल पेमेंट लेने के लिए करता है. आज के समय में छोटे व्यापारियों के बीच भी ऑनलाइन पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है, और यही वजह है कि अब महंगे स्मार्टफोन भी उनके काम का हिस्सा बनते जा रहे हैं.

    EMI और ऑफर्स ने बदली तस्वीर

    प्रीमियम स्मार्टफोन अब सिर्फ अमीरों तक सीमित नहीं रहे. EMI, एक्सचेंज ऑफर्स और फाइनेंस प्लान्स ने इन्हें आम लोगों तक पहुंचा दिया है. दो-दो साल तक की आसान किश्तों में लोग महंगे फोन खरीद पा रहे हैं. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इससे कुछ लोगों पर आर्थिक दबाव भी बढ़ सकता है.

    सेकेंड हैंड मार्केट भी बना बड़ा कारण

    महंगे फोन के आम लोगों तक पहुंचने की एक और बड़ी वजह सेकेंड हैंड मार्केट है. अब प्री-ओन्ड स्मार्टफोन आसानी से मिल जाते हैं और उनकी कीमत नए फोन के मुकाबले काफी कम होती है. ऐसे में छोटे कारोबारी भी बिना ज्यादा खर्च किए प्रीमियम डिवाइस इस्तेमाल कर पा रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी

    सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. कुछ लोग इसे ‘नया भारत’ बता रहे हैं, जहां हर वर्ग टेक्नोलॉजी अपना रहा है. वहीं कुछ लोग इसे दिखावा और फाइनेंशियल रिस्क से जोड़कर देख रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं...एक यूजर ने लिखा...मैं नौकरी छोड़ गोलगप्पे बेचने जा रहा हूं. एक और यूजर ने लिखा...गोलगप्पे बेचकर आईफोन ले लिया, यहां व्हाइट कॉलर जॉब करने पर भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हूं.

    यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI... इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल

    Click here to Read More
    Previous Article
    चेन स्मोकर्स की मौज या मौत? एक बार में पी सकते हैं 12 सिगरेट, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही
    Next Article
    "पिंकी है पैसे वालों की" LPG संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई मीम सेना, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment