Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर

    1 week ago

    शादियों में आपने बैंड-बाजा, डीजे, घोड़ी और डांस करती बरात तो बहुत देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी बरात में भूतों को नाचते देखा है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खूब हंस भी रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग भूत और अजीबोगरीब किरदारों का मेकअप करके बरात में नाचते दिखाई दे रहे हैं.

    वीडियो को देखकर कई लोग मजाक में दावा कर रहे हैं कि अब बरात में भी भूत किराए पर मिलने लगे हैं जो बैंड-बाजे की धुन पर जमकर डांस करेंगे. यह अनोखा नजारा लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.

    बरात में भूतों का अनोखा डांस

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बरात के बीच कुछ लोग भूत जैसे अजीब मेकअप और अलग-अलग कॉस्ट्यूम पहनकर नाच रहे हैं. किसी ने अपने शरीर पर कंकाल जैसा पेंट किया हुआ है, तो कोई हरे रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है. बैंड-बाजे की तेज धुन बज रही है और इन भूत बने कलाकारों का डांस देखकर आसपास खड़े लोग भी हंसते हुए उनका वीडियो बना रहे हैं.

    सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

    जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने लिखा कि अब शादी-ब्याह में एंटरटेनमेंट का लेवल ही बदल गया है. कुछ लोगों ने मजाक करते हुए कहा कि अब डीजे और डांसर के साथ-साथ भूत भी किराए पर बुलाए जाएंगे जो बरात में माहौल बना देंगे. वीडियो को @DineshRedBull नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

    शादी में एंटरटेनमेंट का नया ट्रेंड

    आजकल शादियों को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के आइडिया अपनाते हैं. कहीं दूल्हा हेलीकॉप्टर से एंट्री करता है तो कहीं बरात में अनोखे डांसर्स बुलाए जाते हैं. ऐसे में इस तरह के भूत जैसे किरदारों का डांस भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इससे बरात में मौजूद मेहमानों का मनोरंजन होता है और शादी का माहौल और भी मजेदार बन जाता है.

    यह भी पढ़ें: क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो

    लोग बोले- ऐसी बरात तो पहली बार देखी

    वीडियो देखने के बाद कई लोग यह कह रहे हैं कि उन्होंने पहले कभी ऐसी बरात नहीं देखी. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर बरात में ऐसे मजेदार किरदार हों तो शादी का मजा कई गुना बढ़ सकता है.हालांकि कई लोग इसे सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह शायद किसी कलाकारों की टीम होगी जो लोगों का मनोरंजन करने के लिए इस तरह का मेकअप करती है.

    यह भी पढ़ें: Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

    Click here to Read More
    Previous Article
    कैसे दम तोड़ता है किंग कोबरा, वीडियो में देखें कैसे कब्ज हुई मौत के सौदागर की रूह? यूजर्स हैरान
    Next Article
    'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment