Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: बर्फ की झील में फंस गया छोटा बच्चा, पेट के बल रेंगते हुए शख्स ने बचाई जान, सामने आया वीडियो

    1 week ago

    Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग शहर की एक जमी हुई झील में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. रिहायशी इलाके के पास मौजूद झील पर बर्फ की पतली परत जमी थी, तभी एक छोटा लड़का उस पर चलते हुए अचानक बर्फ टूटने से पानी में गिर गया और फंस गया.

    वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के की जान बचाने के लिए मिस्टर बान नाम का एक व्यक्ति तुरंत आगे आया. वह बच्चे तक पहुंचने के लिए बर्फ पर पेट के बल रेंगते हुए गया, लेकिन बर्फ की परत धंस गई और वह खुद भी ठंडे पानी में गिर पड़ा. किसी तरह उसने बच्चे को ऊपर उठा लिया, लेकिन खुद बाहर नहीं निकल सका. बाद में एक दूसरे व्यक्ति ने उसे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला.

    मिस्टर बान ने क्या कहा?

    बचाव के बाद मिस्टर बान ने बताया कि पानी की ठंड हड्डियों तक चीर देने वाली थी और उनके पैर तुरंत सुन्न हो गए. उन्होंने माना कि जब वह खुद बाहर नहीं निकल पाए तो डर जरूर लगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कोई हीरो नहीं हैं, बस वहां मौजूद एक सामान्य इंसान थे जिसने बच्चे की जान बचाने की कोशिश की.

    मिस्टर बान का साहस और इंसानियत की मिसाल

    इस घटना को देखकर लोग मिस्टर बान की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह सच्ची इंसानियत की मिसाल है. अपनी जान जोखिम में डालकर किसी बच्चे को बचाना आसान नहीं होता. उनका साहस और विनम्रता प्रेरणादायक है.” एक अन्य यूजर ने चेतावनी देते हुए कहा, “बर्फ के ठंडे पानी में ज्यादा देर तक खुद को बचाना मुश्किल होता है. हाथ-पैर जल्दी सुन्न हो जाते हैं.”

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: जीरो सिविक सेंस! बीच सड़क पर बैठकर फोटो खींच रहे थे लोग, कार वाले ने टोका तो... देखें वीडियो
    Next Article
    Video: माइनस तापमान का खौफनाक नजारा, खुले में रखी नूडल्स हवा में ही जम गईं. वीडियो देख दंग रह गए लोग

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment