Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: 10 सेकंड में कलेजा मुंह को आ जाएगा! मोड पर पलट गया लोगों से भरा तेज रफ्तार ऑटो, देखें वीडियो

    1 week ago

    Viral Video: सोशल मीडिया पर कब कौन-सी चीज़ वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना बेहद मुश्किल होता है. इन दिनों एक ऐसा ही अजीबोगरीब और दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं.

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑटो चालक सड़क पर काफी तेज रफ्तार में ऑटो चला रहा होता है. जैसे ही वह मोड़ के पास पहुंचता है, तेज रफ्तार होने की वजह से ऑटो का बैलेंस बिगड़ जाता है और ऑटो पलट जाती है. उसी दौरान ऑटो के आगे चल रहा एक बाइक सवार भी इस हादसे की चपेट में आ जाता है और उसे गंभीर चोटें लगती हैं.

    हादसा इतना अचानक होता है कि बाइक चालक संभल भी नहीं पाता. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ऑटो में केवल चालक ही नहीं, बल्कि कई यात्री भी सवार थे. ऑटो पलटने से यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं.

    इस वीडियो को देखने के बाद लोग न केवल हैरान हैं, बल्कि यह सोचने पर भी मजबूर हो रहे हैं कि कुछ लोग अपनी जान तो दूर की बात है, अपनी कला और स्टंट दिखाने के चक्कर में दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल देते हैं.

    वायरल वीडियो ने उठाए सवाल

    यह घटना केवल एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का गंभीर उदाहरण भी है. तेज रफ्तार न केवल चालक के लिए खतरनाक साबित होती है, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी खतरे की वजह बनती है. खासकर शहरी इलाकों में, जहां ट्रैफिक की अधिकता और पैदल चलने वाले लोग मौजूद होते हैं, ऐसे हादसे आम से कहीं अधिक गंभीर परिणाम ला सकते हैं. 

    यूजर्स का फूटा गुस्सा

    वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. एक यूजर ने लिखा, ऐसे ड्राइवरों का लाइसेंस तुरंत रद्द होना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, तेज रफ्तार सिर्फ ड्राइवर की नहीं, सामने वाले की भी जान ले सकती है. एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, सड़क पर रोज ऐसे हादसे होते हैं, लेकिन कोई सबक नहीं लेता. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: बेंगलुरु का अनोखा कैफे! TIP देने पर स्टाफ की लड़कियों को करना पड़ता है डांस, वीडियो वायरल
    Next Article
    साड़ी पहन मोनालिसा ने पति संग दिए किलर पोज, तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment